टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

'AAP' के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी भाजपा में शामिल

08:53 PM Apr 02, 2024 IST | Rakesh Kumar

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष रहे कोमल हुपेंडी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
पार्टी से नाराज चल रहे हुपेंडी ने जनवरी माह में अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। हुपेंडी मंगलवार को राज्य के कांकेर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सत्ताधारी दल में शामिल हुए।

Advertisement

 Highlights 

बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल

भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि हुपेंडी के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए। हुपेंडी ने कांकेर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार भोजराज नाग को जिताने का संकल्प लिया। हुपेंडी ने राज्य में पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर सीट से आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने 15,255 वोट हासिल किया था। वह इस निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार हार का सामना करते हुए तीसरे स्थान पर रहे।

आप की छत्तीसगढ़ इकाई के नेता भाजपा में शामिल

इस वर्ष जनवरी माह में बड़ी संख्या में आप की छत्तीसगढ़ इकाई के नेता भाजपा में शामिल हुए थे। आदिवासी समुदाय से आने वाले हुपेंडी वर्ष 2016 में सहकारी विस्तार अधिकारी की सरकारी नौकरी छोड़कर आप में शामिल हुए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में जब आप ने पहली बार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी तब पार्टी ने हुपेंडी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था।
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी 2018 और 2023 में दो बार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article