Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पीबी सावंत का हुआ इंतकाल

बॉम्बे उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रहे पी. बी. सावंत का अपने आवास पुणे में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनके परिवार के एक सदस्य ने इसकी जानकारी दी है।

03:21 PM Feb 15, 2021 IST | Ujjwal Jain

बॉम्बे उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रहे पी. बी. सावंत का अपने आवास पुणे में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनके परिवार के एक सदस्य ने इसकी जानकारी दी है।

बॉम्बे उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रहे पी. बी. सावंत का अपने आवास पुणे में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनके परिवार के एक सदस्य ने इसकी जानकारी दी है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रह चुके सावंत ने आज सुबह 9.30 बजे के करीब 90 साल की उम्र में अंतिम सांस लीं।
Advertisement
उनके पोते आदित्य ने बताया कि आखिरी वक्त में उनकी पत्नी जयश्री, पेशे से वकील एक बेटा विश्वजीत और दो बेटियां सुजाता व राजश्री उनके साथ रहीं। 
सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति और जस्टिस सावंत के करीबी मित्र जस्टिस बी.जी. कोलसे ने कहा, वह एक बेहद ही आदर्श, लोगों के हित के बारे में सोचने वाले और एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। एक जज, एक एक्टिविस्ट और एक सोशल वर्कर के रूप में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वह जिस अंदाज में अपनी जिंदगी को जीते थे, वह हम सभी के लिए एक उदाहरण है।
उधर, जाने-माने एक्टिविस्ट असीम सरोदे ने कहा कि जस्टिस सावंत सामाजिक-कानूनी क्षेत्र में एक सुधारक थे, जो नियमित रूप से युवा वकीलों का मार्गदर्शन करते थे। उन्हें कानूनी पेशे के माध्यम से सामाजिक न्याय के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया करते थे।
Advertisement
Next Article