Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नहर में मिला महिला का बोरे में बंद शव

NULL

10:46 AM Aug 16, 2017 IST | Desk Team

NULL

जाटूसाना: क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जुडडी की नहर के पंप हाऊस में अज्ञात महिला का शव मिलने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नहर विभाग के बेलदार आंनद ने बताया कि वे मंगलवार प्रात: 9.30 पर पंप हाऊस का गेज देखने गए थे कि अचानक उनकी नजर एक बंद बोरे पर पडी। उन्होंने इसकी सूचना नाहड़ पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरे को नहर से बाहर निकाला तथा उसको खोला गया तो उसमें एक महिला का शव गली सड़ी हालत में मिला। चौकी इन्चार्ज नरेन्द्र कुमार एएसआई ने बताया कि महिला के गले में लाल चुन्नी का फं दा लगा हुआ था तथा उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने कहा कि महिला के सिर के सारे बाल कटे हुए थे तथा पैरो में पडे हुए थे। महिला के पीठ पर घाव के निशान है तथा शव फू ला हुआ था।

नरेन्द्र कुमार एएसआई ने शव की हालत देखकर बताया कि महिला की हत्या करके बोरे में बांधकर शव को नहर में डाला गया है। वहीं नहर विभाग के कर्मचारियो ने बताया कि मृतक महिला के बाएं हाथ मे चूड़ी तथा दाएं हाथ में धागा बंधा हुआ तथा प्लास्टिक के काले चप्पल बोरे में रखे हुए थे। उन्होंने कहा कि मृतक महिला के पेट के नीचे का हिस्सा नग्न अवस्था में था । चौकी इन्चार्ज ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है तथा पुलिस जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि हत्यारो को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

– बिरेन्द्र पठानिया

Advertisement
Advertisement
Next Article