For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

यूपी में चार IAS के तबादले, अमृत त्रिपाठी बने बुंदेलखंड प्राधिकरण के मुख्य विकास अधिकारी

06:39 PM Nov 18, 2023 IST
यूपी में चार ias के तबादले  अमृत त्रिपाठी बने बुंदेलखंड प्राधिकरण के मुख्य विकास अधिकारी
Advertisement

यूपी में शनिवार को चार IAS अफसरों के तबादले कर दिए गए। IAS अमृत त्रिपाठी को बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

HIGHLIGHTS

  • IAS प्रणता ऐश्वर्या बने सड़क परिवहन विभाग के सहायक प्रबंध निदेशक
  • IAS ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को अपर आयुक्त आबकारी किया गया नियुक्त
  • IAS प्रशांत शर्मा को विशेष सचिव ऊर्जा विभाग के पद पर मिली नियुक्ति

यूपी शासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार IAS अमृत त्रिपाठी विशेष सचिव नियोजन को बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। IAS प्रणता ऐश्वर्या को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग का सहायक प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

इसी तरह IAS ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को अपर आयुक्त आबकारी नियुक्त किया गया है। वह अभी तक विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद पर कार्यरत थे। IAS प्रशांत शर्मा को विशेष सचिव ऊर्जा विभाग के पद पर नियुक्ति मिली है। वह अभी तक विशेष सचिव मत्स्य के पद थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

.