सड़क हादसे में चार की मौत, 20 घायल
NULL
07:52 PM Aug 01, 2017 IST | Desk Team
तरनतारन : पंजाब के जिला तरनतारन में तरनतारन-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित सरहाली में आज सुबह दो बसों की आमने सामने हुई टक्कर से चार यात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार सरहाली में सड़क के विस्तार का काम चल रहा है।
आज सुबह निजी कंपनियों की दो बसों की टक्कर आमने सामने से हो गई। मृत्कों की पहचान बठिंडा निवासी जगजीत सिंह, फिरोजपुर निवासी महिला रमा, पंजाब पुलिस का सहायक उपनिरीक्षक रछपाल सिंह तथा जगदीप सिंह के तौर पर हुई है। घायलों का सरहाली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Advertisement
Advertisement