पुणे में पुल ढहने से चार की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी
पुणे में पुल हादसे पर बचाव अभियान तेज, 39 लोग सुरक्षित…
महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रायणी नदी पर एक पुराना पुल ढहने से चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। बचाव अभियान जारी है और अब तक 39 लोगों को बचाया गया है। भारी बारिश के कारण पुल कमजोर हो गया था और ढह गया। सरकार ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को इंद्रायणी नदी पर एक पुराना पुल ढह जाने से उफनती नदी में गिरने से कम-से-कम चार लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अब भी लापता हैं। अब तक चार शव बरामद हुए हैं और कई लोग घायल हैं। लापता लोगों की तलाशी के लिए विशेष टीम अभियान चला रही है। अब तक 39 लोगों को बचाया गया है। पुणे के मावल तालुका में कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के अचानक ढहने से बड़ी संख्या में लोग पानी में गिर गए और उफनती नदी में बह गए। घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में पुल के कुछ हिस्से टूटकर नदी में गिरते दिखाई दे रहे हैं। विभिन्न एजेंसियां लापता लोगों का पता लगाने में लगी हुई हैं। बचाव अभियान के दौरान ढही संरचना के कुछ हिस्सों को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया है।
#UPDATE | Bridge collapse incident on the Indrayani River | Four people have died in the incident. The deceased have been identified as Chandrakant Salve, Rohit Mane, Vihaan Mane. 51 injured have been admitted to the hospital: District Administration officials https://t.co/1eYzlZVsN3
— ANI (@ANI) June 15, 2025
भारी बारिश के बाद पुल हादसा
एक बचावकर्मी ने मीडिया को बताया कि पुल उस समय ढह गया जब लोग इसे पार कर रहे थे। बचाव अभियान अब भी जारी है। हादसे में घायल अमोल घुले के रिश्तेदार विकास निकम ने बताया, वह अस्पताल जा रहा था, लेकिन जब वह पुल पार कर रहा था, तो पुल ढह गया। पुल इतना कमजोर था कि वह टूट गया। वह अपनी पत्नी की एमआरआई रिपोर्ट लेने आ रहा था, लेकिन रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि अब तक 39 लोगों को बचाया गया है, जबकि चार शव बरामद किए गए हैं। बचाव अभियान अब भी जारी है।
#WATCH | Pune, Maharashtra | Visuals from the spot of bridge collapse that took place on Indrayani River near Talegaon, that left 2 people dead and 32 injured
Search and rescue operation is underway here after several people got swept away. CM Devendra Fadnavis announced… pic.twitter.com/qutNKDIdO7
— ANI (@ANI) June 15, 2025
बचाव अभिया जारी
मावल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे इंद्रायणी का जलस्तर बढ़ गया। इसी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव अभियान में जुट गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए घटना पर दुख जताया है। महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों की आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपए का ऐलान किया है। कुंदमाला एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां मानसून के दौरान काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। रविवार होने के कारण पर्यटकों की संख्या अधिक थी।
#WATCH | Pune, Maharashtra | Rescue operation is underway at the site of bridge collapse on the Indrayani River
The bridge collapsed near Kundamala village, under the Pimpri-Chinchwad Police station. https://t.co/teOXW3hkHX pic.twitter.com/vdfTMomB0U
— ANI (@ANI) June 15, 2025