W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार-कैंटर की टक्कर में चार की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

06:00 AM Dec 17, 2024 IST | Ranjan Kumar

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

यमुना एक्सप्रेस वे पर कार कैंटर की टक्कर में चार की मौत
Advertisement

यमुना एक्सप्रेस-वे पर खंदौली क्षेत्र में कार ने सोमवार की देर रात डेढ़ बजे चार लोगों को रौंद दिया। इसमें कैंटर चालक और कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। कार लोनी गाजियाबाद निवासी अनिल कुमार सिंह के नाम थी। वह गोरखपुर से नोएडा जा रहे थे। मृतक कैंटर चालक और कार सवार दो लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना करने वाली आगरा नंबर की कार का चालक भी घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खंदौली में 161 किलोमीटर पर हुई घटना

पुलिस के अनुसार यह घटना रात डेढ़ बजे की है। खंदौली में 161 किलोमीटर पर ट्रक और कैंटर में टक्कर हुई, जिससे कैंटर ओवरटेकिंग लेन में चला गया। कैंटर का चालक केबिन से निकलकर एक्सप्रेस-वे पर खड़ा था, तभी गोरखपुर से नोएडा जा रहे कार सवार लोग दुर्घटना वाहन को देखने को रुके। इस बीच पीछे से आती तेज रफ्तार कार ने कैंटर चालक समेत चार लोगों को रौंद दिया।

कैंटर चालक की शिनाख्त का प्रयास जारी

पुलिस के अनुसार कार नंबर के आधार पर अनिल के परिजनों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह गोरखपुर से नोएडा आ रहे थे। मरने वालों में कार चालक अनिल कुमार सिंह हैं। उनके साथ बैठी कार सवारियों की पहचान नहीं हो सकी है। कैंटर चालक की भी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×