टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ताजमहल परिसर में भगवा झंडा लहराने के आरोप में कथित हिंदूवादी संगठन के चार लोग गिरफ्तार

ताजमहल के प्रांगण में सोमवार को भगवा झंडा लहराने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

07:08 PM Jan 04, 2021 IST | Ujjwal Jain

ताजमहल के प्रांगण में सोमवार को भगवा झंडा लहराने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

ताजमहल के प्रांगण में सोमवार को भगवा झंडा लहराने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना ताजगंज के पुलिस निरीक्षक उमेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को ताजमहल परिसर में एक कथित हिंदूवादी संगठन के चार सदस्यों ने भगवा झंडा लहराया।
 घटना के बाद वहां सुरक्षा में तैनात अर्द्धसैनिक बल सीआईएसएफ के कर्मियों ने चारों को पकड़ लिया और उन्हें स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गौरव ठाकुर सहित चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article