Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'आपके स्कूल में बम है, यह कोई मजाक नहीं', ईमेल के जरिए मिली धमकी से चार स्कूलों में हड़कंप

बेंगलुरु में चार स्कूलों में मिली बम की धमकी से हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिये यह धमकी उस वक़्त मिली जब स्कूलों में पेपर चल रहा था।

02:54 PM Apr 08, 2022 IST | Desk Team

बेंगलुरु में चार स्कूलों में मिली बम की धमकी से हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिये यह धमकी उस वक़्त मिली जब स्कूलों में पेपर चल रहा था।

‘आपके स्कूल में बम लगाया गया है, यह कोई मजाक नहीं है’, बेंगलुरु में चार स्कूलों में शुक्रवार को मिली इस धमकी से हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिये यह धमकी उस वक़्त मिली जब स्कूलों में पेपर चल रहा था। बम की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
Advertisement
बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने यहां संवाददाताओं को बताया कि चार स्कूलों को धमकी मिली है। पुलिस को यह पता लगाने का निर्देश दिया गया है कि क्या स्कूलों में बम लगाये गये हैं। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें एबेनेजर और विन्सेंट पल्लोटी इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं।

संजय राउत का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा- मुंबई को केंद्रशासित प्रदेश बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा

स्कूलों को भेजे गए एक जैसे ईमेल में लिखा गया है, ‘‘आपके स्कूल में एक शक्तिशाली बम लगाया गया है। यह कोई मजाक नहीं है। आपके स्कूल में एक बहुत शक्तिशाली बम लगाया गया है। तुरंत पुलिस और बम निरोधक दस्ते को बुलाओ। अन्यथा, आपके साथ सैकड़ लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। सब कुछ आपके हाथ में है।’’  
Advertisement
Next Article