टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे भाजपा

NULL

03:44 PM Dec 17, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है। इस समय प्रदेश में पौधे, लाईट व इंटर लोक टाईलों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है और सभी मंत्रियों को इसका पता है। चौटाला ने कहा कि सरकार को इन मामलों की जांच करानी चाहिए और विधानसभा में भी यह मामला उठाया जाएगा। इसके अलावा भाजपा के चिंतन शिविर को लेकर भी चौटाला ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था इस कदर है कि आम लोगों की जान को आफत बनी हुई है और सरकार मनोरंजन के लिए हिमाचल गई है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जेल जाने की तैयारी हो चुकी है और उनके लिए हथकड़ी भी तैयार है, और वे स्वयं हुड्डा को जेल के गेट तक छोड़कर आएंगे। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला शनिवार को रोहतक पहुंचे और कई निजी कार्यक्रमों में शिरक्त की। बाद में दिल्ली बाईपास स्थित जिला अध्यक्ष सतीश नांदल के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस वक्त कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा का कोई अस्तित्व नहीं बचा है और उनके सामने सिर्फ नई पार्टी बनाने के अलावा कोई चारा नहीं है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा किसी वक्त भी नई पार्टी का ऐलान कर सकते है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह दिन दूर नहीं जब वह स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री को जेल के गेट तक छोड़कर आएंगे।

अभय सिंह चौटाला ने भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर भी सवाल उठाए और कहा कि आज प्रत्येक विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है और मंत्री भी इस भ्रष्टाचार में शामिल है। भ्रष्टाचार को लेकर वह मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखेंगे और विधानसभा सत्र में भी यह मामला उठाया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश नांदल, सरिता नारायण, बलवान सिंह, धर्मपाल मकडौली, कृष्ण कौशिक, रविन्द्र बखेता, डा. प्रेम सिंह हुड्डा, सुशील शर्मा, उमेश देवी, रामचन्द्र काहनौर, बनी सिंह नांदल, कुलफी पहलवान, रविन्द्र सांगवान, डा. संदीप हुड्डा, डा. नफे सिंह लाहली, राजेश सैनी, कृष्णा सांपला, मूर्ति महम, सुशीला राणा, उमंग शर्मा सहित सैकडों कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

(आहूजा)

Advertisement
Advertisement
Next Article