दिल्ली के आजाद मार्केट में गिरी चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत, 2 मजदूर घायल
उत्तरी दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में शुक्रवार को एक चार मंजिला इमारत गिर गई है। मलबे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक और लोग फंसे हुए हैं और बचाव अभियान जारी है।
11:33 AM Sep 09, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
उत्तरी दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में शुक्रवार को एक चार मंजिला इमारत गिर गई है। बताया जा रहा है मलबे में दो मजदूरों की घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक पांच लोग फंसे हुए हैं और बचाव अभियान जारी है। दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब साढ़े आठ बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं।
Advertisement

इस बीच, स्थानीय पुलिस भी बचाव अभियान में दमकल अधिकारियों की मदद के लिए मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को घटना स्थल से दूर रखने के लिए एक परिधि भी निर्धारित की।

Advertisement
दिल्ली की आजाद मार्केट इलाके के शीश महल में बिल्डिंग में construction का काम चल रहा था। वह इमारत अचानक गिर गई। इसमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। इसके गिरने का आह्वान सुबह 8:50 बजे हुआ। इसके बाद रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया।
Advertisement