W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

France vs England (FIFA World Cup) : फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से दी मात, तय हो गईं सेमीफाइनल की चारों टीमें

मोरक्को ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को 1-0 से करारी शिकस्त दी। वही, फीफा वर्ल्ड कप 2022 सीजन में शनिवार (10 दिसंबर) देर रात चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस का सामना इंग्लैंड से था।

04:04 AM Dec 11, 2022 IST | Shera Rajput

मोरक्को ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को 1-0 से करारी शिकस्त दी। वही, फीफा वर्ल्ड कप 2022 सीजन में शनिवार (10 दिसंबर) देर रात चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस का सामना इंग्लैंड से था।

Advertisement
france vs england  fifa world cup    फ्रांस ने इंग्लैंड को 2 1 से दी मात  तय हो गईं सेमीफाइनल की चारों टीमें
Advertisement
मोरक्को ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को 1-0 से करारी शिकस्त दी। वही, फीफा वर्ल्ड कप 2022 सीजन में शनिवार (10 दिसंबर) देर रात चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस का सामना इंग्लैंड से था। फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना मोरक्को से होगा। फ्रांस और मोरक्को के बीच सेमीफाइनल मैच 14 दिसंबर को देर रात 12.30 बजे खेला जाएगा।
Advertisement
बता दे कि दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही इंग्लैंड ने अपना आक्रामक खेल दिखाया। इसका फायदा 54वें मिनट में ही मिल गया। इस दौरान फ्रांस के फाउल पर इंग्लैंड को पेनल्टी मिली। इसमें इंग्लिश कप्तान हैरी केन ने मौका नहीं गंवाया और गोल कर मैच को 1-1 से अपने नाम कर लिया।
इस गोल के साथ, हैरी केन 53 गोल के साथ इंग्लैंड के लिए संयुक्त सर्वोच्च स्कोरर बन गए हैं। इससे पहले वेन रूनी ने भी इतने ही गोल किए थे। लेकिन ओलिविर जिरूड ने हैरी केन की मेहनत पर पानी फेर दिया। जिरूड ने 78वें मिनट में एंटोनी ग्रीजमैन के पास पर गोल करके फिर फ्रांस को 2-1 की बढ़त दिला दी। फ्रांस ने पहली बार वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराया है।
फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का शेड्यूल
13 दिसंबर – क्रोएशिया Vs अर्जेंटीना (देर रात 12.30 बजे)
14 दिसंबर – मोरक्को Vs फ्रांस (देर रात 12.30 बजे)
विश्व कप ट्रॉफी कभी नहीं उठा पाएंगे रोनाल्डो
पुर्तगाल की इस हार के बाद यह लगभग तय हो गया है कि पांच विश्व कप में गोल दागने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब विश्व कप ट्रॉफी कभी नहीं उठा पाएंगे। यह 37 वर्षीय खिलाड़ी संभवत: अपना अंतिम विश्व कप खेल रहा है।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×