टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

300 भारतीयों को ले जा रहे विमान को France ने रोका , पुलिस को मानव तस्करी का शक

06:39 AM Dec 23, 2023 IST | Shera Rajput

फ्रांस ने भारतीय नागरिकों को लेकर निकारागुआ जा रहे एक विमान को रोक दिया है। इस विमान में 303 भारतीय नागरिक सवार हैं। फ्रांसीसी एजेंसियों को संदेह है कि इस विमान का इस्तेमाल मानव तस्करी के लिए किया जा रहा है। खबरों के अनुसार , फ्रांसीसी अभियोजकों ने बताया कि विमान को एक अज्ञात सूचना के बाद हिरासत में लिया गया है।
तब यह घटना सामने आई है,जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भारत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर खुद इस न्योते को कबूल करने की जानकारी दी है।
फ्रांस में भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया आई सामने
आपको बता दे कि वही इस मामले पर फ्रांस में भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया आई है। साथ ही भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमें सूचित किया कि दुबई से निकारागुआ जा रहे 303 लोगों के एक विमान को फ्रांसीसी हवाई अड्डे पर तकनीकी रुकावट के कारण हिरासत में लिया गया है। दूतावास की टीम पहुंच गई है और कांसुलर पहुंच प्राप्त कर ली है। हम स्थिति की जांच कर रहे हैं, यात्रियों की भलाई भी सुनिश्चित कर रहे हैं।
जानिए ! क्या है मामला
गुप्त सूचना के आधार पर विमान को फ्रांस में रोका गया। बयान में कहा गया कि ऐसे संकेत मिले थे कि रोमानिया स्थित चार्टर कंपनी लीजेंड एयरलाइंस का विमान ऐसे लोगों को ले जा रहा था, जो मानव तस्करी का शिकार हो सकते हैं। हालांकि, यह विमान इससे पहले पेरिस के वाट्री शहर में ईंधन भरने के लिए रुका था।

Advertisement
Advertisement
Next Article