फ्रांस ने ट्वीट को लेकर रूसी राजदूत को किया तलब
फ्रांस में रूसी राजदूत एलेक्सी मेशकोव को शुक्रवार को एक ट्विटर पोस्ट पर फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय में तलब किया गया। इस ट्वीट को पेरिस ने‘अस्वीकार्य’कहा है।
05:44 AM Mar 26, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
फ्रांस में रूसी राजदूत एलेक्सी मेशकोव को शुक्रवार को एक ट्विटर पोस्ट पर फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय में तलब किया गया। इस ट्वीट को पेरिस ने‘अस्वीकार्य’कहा है।
Advertisement
दरअसल, पेरिस में रूसी दूतावास ने अपने ट्विटर अकाउंट से गुरुवार को एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें‘यूरोप’नामक टेबल पर एक शव पड़ हुआ था। शव में अमेरिका और यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व करने वाले पात्र सुइयां गड़ रहे थे।
फ्रांस के यूरोपीय मामलों के मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने गुरुवार को तस्वीर की आलोचना करते हुए इसे ‘अपमानजनक’ बताया। इसके बाद हालांकि तस्वीर को दूतावास के ट्विटर पेज से हटा दिया गया है।
Advertisement
Advertisement