Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का करता है समर्थन : फ्लोरेंस पार्ली

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा है कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की भारत की दावेदारी का समर्थन करता है।

11:49 AM Sep 11, 2020 IST | Desk Team

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा है कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की भारत की दावेदारी का समर्थन करता है।

फ्रांस से खरीदा गया बहुप्रतिक्षीत अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल को औपचारिक रूप से वायुसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया। राफेल को गोल्डन एरो स्कवाड्रन का हिस्सा बनाने के लिए अंबाला एयरबेस में एक मेगा समारोह का आयोजन किया गया। इस शानदार कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया और रक्षा सचिव अजय कुमार ने शिरकत की थी। 
Advertisement
फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्लीने कहा है कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की भारत की दावेदारी का समर्थन करता है। पार्ली ने फ्रांस से खरीदे गये 36 राफेल लड़ाकू विमानों में से पहली खेप के पांच विमानों को वायु सेना में विधिवत तौर पर शामिल किये जाने के लिए आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के दौरान कहा, ‘‘फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता की भारत की दावेदारी का समर्थन करता है।’’ 
पार्ली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के प्रति फ्रांस के समर्थन और उसमें शामिल होने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा, ‘‘पनडुब्बियों समेत अन्य रक्षा उपकरणों के निर्माण के दृष्टिकोण से मेक इन इंडिया कार्यक्रम फ्रांस की रक्षा कंपनियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। फ्रांस की कई कंपनियां अब भारत में अपने कार्यालय बनाकर रक्षा उपकरणों के डिजाइन यहां तैयार कर रही हैं। उन्होंने कहा, मुझे आशा है कि फ्रांस की रक्षा कंपनियों को भारत में पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।’’ 
इसके आगे फ्रांसीसी रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘आज का दिन हमारे देशों के लिए एक उपलब्धि है। हम मिलकर भारत- फ्रांस रक्षा संबंधों का एक नया अध्याय लिख रहे हैं। राफेल एक शक्तिशाली विमान है जो वायुसेना को नयी ताकत देगा। राफेल का उपयोग माली में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने में भी किया गया था।’’ उन्होंने आश्वासन दिया कि फ्रांस जल्द ही भारत को समझौते के तहत शेष 31 राफेल लड़ाकू विमान सौंपेगा।
Advertisement
Next Article