Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फ्रांस ने राफेल चुनने के लिए भारत का आभार जताया

भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएगा। राफेल से जुड़ राजनीतिक विवाद के बारे में सवालों पर उन्हों ने कहा, ‘‘सब कुछ साफ एवं स्पष्ट किया जा चुका है।

04:38 PM Feb 20, 2019 IST | Desk Team

भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएगा। राफेल से जुड़ राजनीतिक विवाद के बारे में सवालों पर उन्हों ने कहा, ‘‘सब कुछ साफ एवं स्पष्ट किया जा चुका है।

फ्रांस ने बुधवार को भारत को राफेल युद्धक विमान चुनने के लिए धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि आतंकवाद के हर प्रकार से मुकाबले में वह हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को समर्थन एवं सहायता देगा। भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्त्रेंडर त्रीगलर ने यहां ट्वीट करके कहा कि बेंगलुरु में उन्हें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से एयरो इंडिया शो के दौरान मिलने एवं रक्षा सहयोग पर संक्षिप्त बातचीत करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि वह दोहराना चाहेंगे कि फ्रांस हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का साथ देगा कुछ निजी टेलीविजन चैनलों से बातचीत में श्री त्रीगलर ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि फ्रांस राफेल विमान की शानदार खूबियों एवं प्रदर्शन को दिखा सके। उन्हें इस बात का भी गर्व है कि भारत ने इस विमान को चुना। सितंबर तक यह विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएगा। राफेल से जुड़ राजनीतिक विवाद के बारे में सवालों पर उन्हों ने कहा, ‘‘सब कुछ साफ एवं स्पष्ट किया जा चुका है।’

Advertisement
Advertisement
Next Article