Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू के खिलाफ ठगी का केस दर्ज, महिला का आरोप जान से मारने की भी दी धमकी

अब एक्टर करणवीर बोहरा पर एक केस दर्ज हुआ है। ये केस धोखाधड़ी का है, जो एक 40 साल कि महिला ने उनपर किया है। बता दे, करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू समेत 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। यह केस एक महिला ओशिवारा पुलिस थाने में दर्ज करवाया है।

01:53 PM Jun 15, 2022 IST | Desk Team

अब एक्टर करणवीर बोहरा पर एक केस दर्ज हुआ है। ये केस धोखाधड़ी का है, जो एक 40 साल कि महिला ने उनपर किया है। बता दे, करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू समेत 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। यह केस एक महिला ओशिवारा पुलिस थाने में दर्ज करवाया है।

पॉपुलर टीवी एक्टर करणवीर बोहरा को लेकर एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में ये बात सामने आई थी कि एक्टर कुछ फाइनेंसियल क्राइसिस से गुज़र रहे है। उनपर एक बड़ा कर्ज़ हो चूका है। लेकिन अब जो खबरे है वो उनके फैंस को एक बड़ा झटका देंगी। दरअसल, अब एक्टर करणवीर बोहरा पर एक केस दर्ज हुआ है। ये केस धोखाधड़ी का है, जो एक 40 साल कि महिला ने उनपर किया है। 
Advertisement
बता दे, करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू समेत 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। यह केस एक महिला ओशिवारा पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। करणवीर बोहरा पर आरोप है कि उन्होंने एक 40 वर्षीय महिला के साथ कथित रूप से पैसों की धोखाधड़ी की और गोली मारने की धमकी भी दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि करणवीर बोहरा ने उससे 1.99 करोड़ रुपये उधार लिए थे। साथ ही वादा किया था कि वो पैसे 2.5 फीसदी ब्याज पर वापस लौटा देंगे। महिला के मुताबिक, एक्टर ने सिर्फ 1 करोड़ से थोड़े से ज्यादा ही पैसे वापस किए और बाकी नहीं दिए। 
जब महिला ने करणवीर से बकाया पैसे मांगे तो एक्टर और उसकी पत्नी ने ठीक से जवाब नहीं दिया और उसे गोली मारने की धमकी दी। इस मामले में अब पुलिस केस की जांच में जुट गई है। ओशिवारा पुलिस के मुताबिक, करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू के जल्द ही बयान दर्ज किए जाएंगे।
बता दे, करणवीर बोहरा ने हाल ही में रिएलिटी शो लॉकअप में इस बात का खुलासा किया था कि वह सिर से पांव तक कर्ज में डूबे हुए हैं। उन्होंने यह भी कबूला था कि उन पर कई केस चल रहे हैं। करणवीर बोहरा ने कई टीवी सीरियलों में काम किया है, जिनमें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसौटी जिंदगी के’ और ‘क्या हादसा क्या हकीकत’ जैसे नाम शामिल हैं। वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आए। 
Advertisement
Next Article