W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सावधान! WhatsApp पर 'Free Laptop' वाले मैसेज से रहें दूर, खाली हो सकता है आपका Bank Account

03:04 PM Apr 28, 2026 IST | Bhawana Rawat
सावधान  whatsapp पर  free laptop  वाले मैसेज से रहें दूर  खाली हो सकता है आपका bank account
Free Laptop for Students Whatsapp Scam

Free Laptop for Students Whatsapp Scam: इन दिनों WhatsApp पर एक मैसेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार 'National Student Laptop Scheme 2026' के तहत छात्रों को फ्री लैपटॉप दे रही है। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया जाता है, जिसपर आवेदन करने के लिए कहा जाता है। लेकिन इसकी सच्ची कुछ और है। PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरफ फेक बताया है और लोगों को ऐसे मैसेज से सावधान रहने की सलाह दी है। ऐसी कोई ऑफिशियल स्कीम मौजूद नहीं है और यह ठगने के लिए झूठे दावे फैलाए जा रहे हैं।

Advertisement

कैसे हो रहा स्कैम?

इस वायरल मैसेज में एक लिंक दिया जाता है, जिसके जरिए आवेदन करने को कहा जाता है। इसमें लिखा है कि रजिस्ट्रेशन करने पर फ्री लैपटॉप मिलेगा। इसमें लॉगिन करने पर यूजर्स से नाम, मोबाइल नंबर और कई बार बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी जाती है। इस स्कैम के लिए मैसेज ऐसे तैयार किया जाता है कई पूरी तरह असली लगे और लोग इसपर भरोसा कर लें।

Advertisement

Advertisement

ये स्कैम कैसे काम करता है?

यह स्कैम बड़ी चालाकी के साथ चलाया जाता है। स्कैमर्स WhatsApp के जरिए तेजी से फैलाते हैं। यूजर जैसे ही लिंक पर क्लिक करता है, उसे एक फर्जी वेबसाइट पर ले जाया जाता है जो दिखने में बिल्कुल सरकारी पोर्टल जैसी लगेगी। वहां यूजर ने पर्सनल डिटेल्स मांगी जाती है। कुछ मामलों में प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसें भी मांगे जाते हैं या फिर OTP शेयर करने को कहा जाता है। जैसे ही यूजर अपनी सारी जानकारी उसमें भरता है, ठग उसके बैंक खाते या पहचान से जुड़ी जानकारी का गलत इस्तेमाल करता है। इसका उद्देश्य है आपके बैंक अकाउंट से पैसे चोरे करना या आपकी पर्सनल जानकारी चुराकर धोखाधड़ी करना।

अधिकारियों ने क्या बताया?

Press Information Bureau ने इस मैसेज को पूरी तरफ फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की तरफ से ऐसी कोई फ्री लैपटॉप योजना लॉन्च नहीं हुई है। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि बिना जांचे-परखे किसी भी मैसेज को फॉरवर्ड न करें और अनजान लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें। उन्होंने बताया कि ऐसे मैसेज का उद्देश्य लोगों की निजी जानकारी और पैसों से जुड़ी जानकारी चुराना है।

खुद को कैसे सुरक्षित करें?

इस तरह के स्कैम से बचने के लिए सबसे जरुरी है कि आप सावधान रहे। किसी भी सरकारी योजनाओं की जानकारी हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट या भरोसेमंद स्रोत से ही लें। कभी भी किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके, अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स या OTP शेयर न करें। अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है, तो उसे रिपोर्ट करें और दूसरों को फॉरवर्ड न करें, ताकि दूसरे लोग इस जाल में फंसने से बचे।

Also Read: धोखेबाजों ने 27 दिन के डिजिटल अरेस्ट में लूट लिए 84 लाख, 85 साल के बुजुर्ग को मनी लांड्रिंग का दिखाया डर

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×