Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों, आतंकवाद पीड़ित परिवारों का हुआ सम्मान

NULL

02:05 PM Aug 10, 2017 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना : अंग्रेजी हकूमत से देश को आजाद करवाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा 9 अगस्त को छेडे गए भारत छोडो आंदोलन की आज 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देश भक्त यादगार सोसायटी की ओर से एक समागम का आयोजन किया गया। जिसमें जहां देश की स्वतंत्रता की खातिर बलिदान देने वाले देश भक्तों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, वहीं इस मौके पर स्वतंत्रा सेनानियों, समाज सेवी लोगों व आतंकवाद पीडितों का सममान भी किया गया।

इस मौके पर केके बावा ने कहा कि सोसायटी पिछले 25 साल से समाज सेवा में डटते हुए महान देश भक्तों के दिवस मनाती आ रही है। आज भारत छोडो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई गई है। सरकारें अपना काम करती है व संस्थाएं अपने स्तर पर महान देश भक्तों को याद करती है। देश भक्तों महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, करतार सिंह सराभा, शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव आदि को याद करके मन को बेहद सकून मिला है। सोसायटी की ओर से टकसाली कांग्रेसियों, स्वतंत्रता सेनानियों व समाज सेवी लोगों को सममानित भी किया है तथा बलिदान देने वाली शखसीयतों को याद किया गया है।

इस मौके पर चेयरमैन राजेश रूद्रा ने कहा कि महात्मा गांधी ने आज के ही दिन भारत छोडो आंदोलन का बिगुल बजाकर अंग्रेजों को देश छोडने के लिए मजबूर कर दिया था तथा हमें तीन साल बाद आजादी मिल गई थी। आज हमने सभी शहीदों को याद किया वहीं स्वतंत्रता सेनानी परिवारों, कांग्रेस पार्टी के टकसाली वर्करों व बलिदानी परिवारों को सममानित किया गया है। इससे देश के प्रति जज्बा, उत्साह की भावना व प्रेरणा का संचार होता है।

इस मौके टकसाली कांग्रेस नेता प्रितपाल सिंह घायल ने कहा कि वह 61 साल से कांग्रेस से जुडे हुए है तथा वह बेअंत सिंह के साथ भी काम कर चुके है। हमारे खून में कांग्रेस बसी हुई है क्योंकि इस पार्टी ने देश की आजादी के लिए बेहद कुर्बानियंा की है। चाहे सरकारों को इस तरह के समारोह करने चाहिए लेकिन ऐसा न होने पर भी वह पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित है तथा यूं ही देश , समाज व पार्टी की सेवा में जुटे रहेंगे।

– रीना अरोड़ा

Advertisement
Advertisement
Next Article