टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

फ्रांसीसी अभिनेता गासपर्ड यूलियल का स्की दुर्घटना के बाद निधन, एजेंट ने दी सूचना

फ्रांसीसी अभिनेता गासपर्ड यूलियल का आल्प्स की पहाड़ियों में स्की के दौरान हुई दुर्घटना के बाद निधन हो गया। वह 37 वर्ष के थे। अभिनेता के एजेंट के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

10:35 PM Jan 19, 2022 IST | Desk Team

फ्रांसीसी अभिनेता गासपर्ड यूलियल का आल्प्स की पहाड़ियों में स्की के दौरान हुई दुर्घटना के बाद निधन हो गया। वह 37 वर्ष के थे। अभिनेता के एजेंट के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

फ्रांसीसी अभिनेता गासपर्ड यूलियल का आल्प्स की पहाड़ियों में स्की के दौरान हुई दुर्घटना के बाद निधन हो गया। वह 37 वर्ष के थे। अभिनेता के एजेंट के कार्यालय ने यह जानकारी दी।
फिल्म व धारावाहिक प्रोग्राम में निभा चुके हैं किरदार
वह कैनल परफ्यूम के विजापन और फिल्म तथा टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुके थे। उन्होंने साल 2007 में आई फिल्म ”हैनिबल राइजिंग” में युवा हैनिबल लैक्टर की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह 2014 में आई फैशल मुगल यवे सेंट लौरेंट की बायोपिक ”सेंट लौरेंट” में भी नजर आए थे। वह मार्वेल सीरीज की आगमी फिल्म ”मून नाइट” का भी हिस्सा हैं। साथ ही कैनल के परफ्यूम ‘ब्लियू डि कैनल’ का विज्ञापन भी कर रहे थे।
एजेंट ने दी निधन की सूचना 
यूलियल को मंगलवार को सैवोई क्षेत्र के रोजियर स्की क्षेत्र में हुई दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सैवोई के अभियोजक कार्यालय ने यह जानकारी दी। अभिनेता के एजेंट के कार्यालय ने बुधवार को कहा कि यूलियल का निधन हो गया। इसके अतिरिक्त कार्यालय ने कोई जानकारी नहीं दी।
 
Advertisement
Advertisement
Next Article