For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दोस्त बना दुश्मन : ऑफिस में हुई खून की होली, 6 घंटे में सुलझी पटियाला मर्डर मिस्ट्री

पंजाब के पटियाला जिले में गुरुवार रात एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई…

08:32 AM Apr 11, 2025 IST | Shera Rajput

पंजाब के पटियाला जिले में गुरुवार रात एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई…

दोस्त बना दुश्मन   ऑफिस में हुई खून की होली  6 घंटे में सुलझी पटियाला मर्डर मिस्ट्री

पटियाला में गुरुवार रात महेंद्र सिंह की उनके ऑफिस में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी कुणाल वधवा को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।

पंजाब के पटियाला जिले में गुरुवार रात एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जिसमें 55 वर्षीय महेंद्र सिंह की उनके ही ऑफिस में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना पुराने बस स्टैंड के पास हुई थी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की तेज़ कार्रवाई

पटियाला के एसपी पलविंदर सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रात करीब 10 बजे हत्या की सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी सतनाम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ह्यूमन और डिजिटल सुरागों की मदद से जांच शुरू की गई और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया।

ऑफिस में हुई खून की होली

जानकारी के अनुसार, मृतक महेंद्र सिंह और आरोपी कुणाल वधवा एक ही ऑफिस में बैठे थे। किसी बात पर कहासुनी के बाद कुणाल ने महेंद्र पर एक के बाद एक पांच गोलियां चला दीं। कुणाल वधवा की उम्र करीब 31 से 32 साल है और वह पटियाला का ही रहने वाला है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार और हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

व्यवसायिक विवाद या पुरानी रंजिश?

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी। एसपी का कहना है कि यह एक सुनियोजित हत्या हो सकती है, क्योंकि गोलियां बहुत ही करीब से चलाई गई थीं। अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर और गहराई से जांच करेगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस घटना के पीछे कोई पुरानी दुश्मनी, साझेदारी में विवाद या पैसों का लेन-देन था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×