Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अनुष्का से लेकर आलिया तक इन स्टार्स की इंगेजमेंट रिंग है करोड़ो की, सबसे मेहंगी है इस एक्ट्रेस की रिंग

बॉलीवुड की शादियों में सिर्फ तैयारियां ही शानदार नहीं होती बल्कि दुल्हन को दिए गए शगुन और गिफ्ट्स उससे भी ज्यादा शानदार होते है। अनुष्का की शादी से लेकर आलिया तक बॉलीवुड की इन स्टार्स को गिफ्ट में मिली है करोड़ो की रिंग।

01:35 PM Apr 16, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड की शादियों में सिर्फ तैयारियां ही शानदार नहीं होती बल्कि दुल्हन को दिए गए शगुन और गिफ्ट्स उससे भी ज्यादा शानदार होते है। अनुष्का की शादी से लेकर आलिया तक बॉलीवुड की इन स्टार्स को गिफ्ट में मिली है करोड़ो की रिंग।

बॉलीवुड की एक्सपेंसिव और एक्सोटिक शादियाँ देख कर हर किसी के मन में एक न एक बार तो शादी करने का ख्याल आ ही जाता है। भले ही शादी के लिए कोई तैयार न हो लेकिन शादी की फेस्टिविटीज़ और तैयारियों को देखते हुए सजने संवरने का मन तो करता ही है।  खासकर लड़कियों के दिल में शादी की घंटियाँ बज ही जाती है हीरोइंस को सजते सवरते देखते हुए। 
Advertisement
बॉलीवुड की शादियों में सिर्फ तैयारियां ही शानदार नहीं होती बल्कि दुल्हन को दिए गए शगुन और गिफ्ट्स उससे भी ज्यादा शानदार होते है। अनुष्का की शादी से लेकर आलिया तक बॉलीवुड की इन स्टार्स को गिफ्ट में मिली है करोड़ो की रिंग। 
1. आलिया भट्ट 
कई दिनों से मीडिया की हैडलाइन बनी हुई थी आलिया और रणबीर की शादी की खबरे।  फाइनली शादी तो हो गयी और अब आलिया की रिंग की हो रही है चर्चा। शादी की तस्वीरो के बीच रणबीर आलिया की जोड़ी के साथ साथ उनकी सिंपल शादी की भी चर्चा खूब हो रही है। शादी की तस्वीरो में आलिया उनकी सगाई की महंगी अंगूठी पहने हुए नज़र आई। कहा जा रहा है की आलिया की ये रिंग करोड़ो की है। मेहेंगी होने के साथ साथ रिंग का डिज़ाइन भी काफी आकर्षक है। 
2. दीपिका पादुकोण 
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका ने साल 2018  में रणवीर सिंह से शादी कर ली थी। उनकी शादी भी बॉलीवुड की मोस्ट एक्सोटिक शादियों में से एक थी। जितनी चर्चा दीपिका की शादी की हुई थी उससे भी ज्यादा उनकी करोड़ो की रिंग की हुई थी। दीपिका की रिंग का डिज़ाइन, एक प्लेटिनम रिंग में एक सेट आयत के आकर का सॉलिटेयर। कहा जाता है कि दीपिका की रिंग की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ के बीच में है। 
3. करीना कपूर खान 
करीना कपूर ने पटौदी के छोटे नवाब और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से साल 2012 में शादी कर ली थी।  हालाँकि शादी सिर्फ कुछ करीबी दोस्तों और फॅमिली मेंबर्स के सामने हुई थी लेकिन फिर भी ये शादी भी मीडिया में चर्चे का विषय बन गया था।  करीना की शादी की रिंग ने भी कुछ काम लाइमलाइट नहीं खींची थी अपनी तरफ। पटौदी ख़ानदान की छोटी बेगम को शादी की महंगी अंगूठी दी गयी थी जिसकी कीमत 75 लाख थी। 
4. प्रियंका चोपड़ा  जोनास
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉलीवुड एक्टर – सिंगर बॉयफ्रेंड निक जोनास से 2018  में उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी।  ये शादी उस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। प्रियंका की शादी किसी जलसे से कम नहीं थी।  शादी इतनी एक्सपेंसिव थी तो सगाई की अंगूठी तो सोचिये कितनी ही महंगी रही होगी। पीसी की अंगूठी की कीमत तक़रीबन 2.1 करोड़ थी। 
 5. अनुष्का शर्मा कोहली 
बॉलीवुड और क्रिकेट की जुगलबंदी अक्सर हमने होते देखी है। लेकिन विराट और अनुष्का ने जो मैजिक बनाया था वो अभी तक किसी भी जोड़ी ने नहीं बनाया। साल 2017 की सबसे फेमस और ग्रैंड शादी थी अनुष्का और विराट कोहली की।  ये शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी जिसने एक बार फिर हम सबको फैरीटेल्स पर भरोसा करने पर मजबूर कर दिया था। जितनी शानदार शादी थी उससे कई ज्यादा महंगी अनुष्का शर्मा की रिंग थी जो लगभग 1 करोड़ की थी। 
Advertisement
Next Article