Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बॉलीवुड स्टार किड्स वरुण धवन से लेकर श्रीदेवी की बेटी तक, कर रहे हैं इन्हें डेट

NULL

04:54 PM Apr 03, 2018 IST | Desk Team

NULL

बॉलीवुड में जितने बड़े स्टार्स हैं उतने ही बड़े उनके बच्चे भी हैं। आजकल बॉलीवुड में बड़े-बड़े सुपरस्टार की जगह उनके किड्स ज्यादा सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी किड्स हैं जो अपने पैरेंट्स से भी ज्यादा सुर्खियों में हैं।

Advertisement

बॉलीवुड में हर समय ही रिश्तों को लेकर काफी चर्चा रहती है। किसी ऐक्ट्रेस के रिश्तों के बारे में कभी किसी एक्टर के रिश्तों के बारे में चर्चा हो ही जाती है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं या अभिनेत्रियों के बारे में नहीं बल्कि उनके बच्चों के बारे में बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड का कौन सा स्टार किसे डेट कर रहा है आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं।

आजकल बॉलीवुड में वरुण धवन की काफी चर्चा हो रही है। वरुण धवन की स्टाइल पर कई लड़कियां फिदा हुई हैं। लेकिन आपको बता दें कि वरुण धवन का दिल तो उनकी गर्लफ्रैंड नताशा दलाल के लिए धड़कता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वरुण धवन नताशा को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

वरुण ने अपनी बचपन की दोस्त और फैशन डिजाइनर नताशा के साथ अपने रिश्तों को कबूला है। खबरों की मानें तो वरुण धवन इस साल नताशा दलाल के साथ शादी कर लेंगे। इनके अलावा बॉलीवुड के कई स्टार किड्स हैं जिनके अफेयर की चर्चा होती रहती है।

ये बॉलीवुड स्टार डेट कर रहे हैं इन्हें-

जान्हवी कपूर

आपको जानकार काफ़ी हैरानी होगी कि श्रीदेवी की लाड़ली बेटी जान्हवी कपूर इन दिनों शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को डेट कर रही हैं। कई मौक़ों पर दोनो को साथ-साथ देखा गया है। दोनो जल्दी ही बॉलीवुड की आने वाले फ़िल्म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं।

नवय नवेली

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन की नातिन नवय नवेली नंदा किसी बॉलीवुड स्टार के बेटे नहीं बल्कि लंदन के रहने वाले हैरी गिलिस को डेट कर रही हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें हैरी और नवय दोनो सेवन ऑक्स स्कूल में साथ-साथ ही पढ़े हैं।

टाइगर श्रॉफ़

अब टाइगर श्रॉफ़ को किसी पहचान की ज़रूरत नहि है। एक के बाद लगातार हिट देने वाला टाइगर श्रॉफ़ को अपनी लव लाइफ़ सीक्रेट रखना पसंद है। जानकारी के अनुसार आजकल टाइगर श्रॉफ़ दिशा पटानी को डेट कर रहे हैं। कई जगहों पर दोनो को साथ-साथ देखा जा चुका है।

सोनम कपूर

सोनम कपूर अब भला इस मामले में कैसे पीछे रह सकती थी। इस समय सोनम कपूर दिल्ली के बिज़नेसमैन आनंद आहूजा के साथ रिश्ते में हैं। जानकारी मिली है कि दोनो पिछले ढाई सालों से गुप्त रूप से डेटिंग कर रहे हैं। दोनो को कई बार पार्टी करते और छुट्टियाँ मनाते देखा जा चुका है। ख़बर के अनुसार दोनो इसी साल शादी भी करने वाले हैं।

आलिया भट्ट

भले ही आलिया भट्ट इस बात को कहने से बचती रहती हैं, लेकिन आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को कई बार साथ-साथ देखा जा चुका है। हालाँकि इसी बीच दोनो के अलग होने की भी ख़बरें आयी थी, लेकिन उसके बाद भी दोनो को कई बार साथ में देखा गया था।

जुनैद खान

बहुत काम लोग जानते हैं कि जुनैद खान आमिर खान के बड़े बेटे हैं। आजकल जुनैद सोनम वर्मा के साथ डेटिंग कर रहे हैं। जुनैद ने सोनम को अपने पिता से मिलवा दिया है और जल्दी ही दोनो शादी के बंधन में बँधने वाले है। सोनम मैनेजमेंट की छात्रा हैं और दोनो की मुलाक़ात पढ़ाई के दौरान हुई थी।

कृष्णा श्रॉफ़

जैकी श्रॉफ़ की एक बेटी भी है जिसका नाम है कृष्णा श्रॉफ़। कृष्णा ने अपने अफ़ेयर की बात छुपाई नहीं है। कृष्णा इन दिनों एक ब्रज़िलीयन लड़के स्पेंसर जॉनसन को डेट कर रही हैं और अक्सर उसके साथ फ़ोटो भेजती रहती हैं। स्पेंसर को कृष्णा का पूरा परिवार भी जानता है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Next Article