Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Rahul Gandhi Education : जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं राहुल गांधी, पहचान छिपाकर हासिल की डिग्रियां

पिता की हत्या हुई तो बीच में छोड़ी हारवर्ड की पढ़ाई

01:05 AM Jun 19, 2025 IST | Priya Pathania

पिता की हत्या हुई तो बीच में छोड़ी हारवर्ड की पढ़ाई

राहुल गांधी के लिए डिग्रियां हासिल करना आसान नहीं था। सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें कई बार घर से ही पढ़ाई करनी पड़ी तो कई बार अपना नाम बदलकर दाखिला लेना पड़ा। आइए जानते हैं उनकी पढ़ाई के सफर के बारे में, जो चुनौतीभरा रहा-

नई दिल्ली : देश के प्रमुख राजनीतिक परिवार नेहरू-गांधी वंश से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यानी कि 19 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफर तय किया है। सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें कई बार अपनी पढ़ाई का तरीका और स्थान बदलना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और देश-विदेश की नामी संस्थाओं से शिक्षा प्राप्त की।

1984 के बाद घर रहकर करनी पड़ी पढ़ाई

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ। वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र हैं। उनकी दादी इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। बचपन से ही राजनीति के माहौल में पले-बढ़े राहुल को सुरक्षा कारणों से सामान्य स्कूली जीवन नहीं मिल सका। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से प्राप्त की। वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर खतरे बढ़ गए, जिसके चलते उन्हें आगे की पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी।

Rahul Gandhi’s birthday: 55 की उम्र में कांग्रेस नेता की फिटनेस का क्या है राज? जानें यहां

पिता की हत्या हुई तो बीच में छोड़ी पढ़ाई

राहुल गांधी ने 1989 में दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन बढ़ते सुरक्षा जोखिमों के कारण उन्हें कॉलेज छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 1990 में अमेरिका की हारवर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। दुर्भाग्यवश, 1991 में उनके पिता राजीव गांधी की हत्या हो गई, जिससे उन्हें हारवर्ड की पढ़ाई भी बीच में छोड़नी पड़ी।

राउल विंची के नाम से की पढ़ाई

हारवर्ड छोड़ने के बाद राहुल ने अमेरिका के रोलिंस कॉलेज, फ्लोरिडा में दाखिला लिया, जहां उन्होंने 1991 से 1994 तक स्नातक की पढ़ाई की। उन्हें वहां उनकी असली पहचान छिपाने के लिए ‘राउल विंची’ नाम से जाना गया। 1994 में उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की।

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से एमफिल

स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद राहुल गांधी ने 1995 में यूनाइटेड किंगडम के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया। वहां से उन्होंने प्रतिष्ठित एमफिल (Master of Philosophy) की डिग्री प्राप्त की।

पेशेवर जीवन और गुप्त पहचान

शिक्षा पूरी करने के बाद राहुल गांधी ने तीन वर्षों तक लंदन की जानी-मानी कंसल्टेंसी फर्म मॉनिटर ग्रुप में कार्य किया। यह फर्म प्रसिद्ध मैनेजमेंट विशेषज्ञ माइकल पोर्टर द्वारा स्थापित की गई थी। यहां भी उनकी पहचान ‘राउल विंची’ के नाम से ही रखी गई ताकि उनकी सुरक्षा बनी रहे।

Advertisement
Advertisement
Next Article