हार्ट को हेल्दी रखने से लेकर ब्लड प्रेशर कम करने तक बहुत फायदेमंद है छाछ
गर्मी के मौसम में छाछ बहुत लाभदायक ड्रिंक है। छाछ में कई ऐसे न्यट्रिशंस वैल्यू हैं जो हमें लू से बचाता है और हमारे शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है।
10:50 AM Jun 21, 2019 IST | Desk Team
गर्मी के मौसम में छाछ बहुत लाभदायक ड्रिंक है। छाछ में कई ऐसे न्यट्रिशंस वैल्यू हैं जो हमें लू से बचाता है और हमारे शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है। इसके अलावा छाछ दिल के रोगों से भी आपको बचाता है।
Advertisement
आपको रोज छाछ का सेवन खाने के बाद करना चाहिए इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज हम आपको छाछ के फायदों के बारे में बताएंगे।
1. दिल को हेल्दी बनाता है
एक स्टडी में पता चला है कि हार्ट को हेल्दी रखने में छाछ बहुत लाभदायक होती है। दरअसल छाछ में कई तरह के स्पेिसफिक मॉलेेक्यूल्स होते हैं जिनकी वजह से हमारा दिल सेहतमंद रहता है। छाछ में बायोमॉलेक्यूल्स होते हैं जो हमारे शरीर में खून में कलेस्ट्रॉल के साथ दूसरे हानिकारक लिपिड्स को रोकता है। इसके अलावा हार्ट अटैक के खतरे को भी छाछ कम करता है।
2. घटाता है ब्लड प्रेशर को
शरीर में हाई ब्लड प्रेशर और बैड कलेस्ट्रॉल से भी छाछ बचाता है। दरअसल छाछ में बायोटिक प्रोटीन होता है जो ऐसा करता है। छाछ में एंटीबैक्टीरियल और एंटी कैंसर वाले प्रॉपर्टीज भी होती है।
3. मददगार है वजन घटाने में
न्यूट्रिशंस की मात्रा छाछ में बहुत होती है लेकिन फैट और कैलरी इसमें न के सामान होती है। इसी वजह से कहते हैं कि छाछ को आप बिना परेशानी के सेवन कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि किसी दिन आप ज्यादा खाना खा लेते हैं तो उसके लिए आप उस दिन 1 गिलास छाछ पी लें। हमारे पाचन तंत्र के साथ छाछ पेट के इनर वॉल्स से फैट हटाता है।
4. राहत देता है गर्मी से
अगर आपको काम बाहर निकलने का है तो आप रोजाना एक गिलास छाछ का सेवन करें। हाइड्रेट के साथ यह लू से भी आपको बचाता है। कई तरह की समर परेशानी से भी छाछ बचाता है।
5. एसिडिटी को खत्म करता है
आपकी ऐसिडिटी की परेशानी को भी छाछ जड़ से खत्म करता है। छाछ में जीरा, धनिया और कई चीजें मिलाई जाती हैं जो ऐसिडिटी को कंट्रोल करता है। इतना ही नहीं छाछ पेट को गर्मियों में कूल बनाता है। छाछ आपको गर्मियों में किसी भी तरह की पेट की परेशानी से दूर रखता है।
6. भरपूर होता है इसमें प्रोटीन
हमारी बॉडी के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। हड्डियों को भी प्रोटीन मजबूत रखता है। इसके साथ मसल्स और स्किन के लिए भी छाछ बहुत बहुत फायदेमंद होती है। 8.1 प्रोटीन की मात्रा एक कप छाछ में होती है और यह फैट मिल्क भी होता है। बाल स्ट्राॅग और थिक भी प्रोटीन से बनते हैं।
Advertisement