कियारा-सिद्धार्थ से लेकर मलाइका-अर्जुन तक: नए साल में शादी के लिए तैयार हैं ये बॉलीवुड कपल्स
बॉलीवुड में ऐसे कई जोड़े हैं जो अगले साल यानि 2023 में शादी के लिए तैयार हैं। इसमें सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी है सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की। नए साल में ये सितारे शादी के बंधंन में बंध सकते है।
05:31 PM Dec 29, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड स्टार्स अपनी ऑन स्क्रीन परफॉर्मंस के साथ-साथ अपने ऑफ स्क्रीन फैशन सेंस से तो फैंस को इंटरनेट करते ही हैं लेकिन सबसे ज्यादा फैंस अपने पसंदीदा स्टार कपल की शादी को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। साल 2022 की शुरुआत में बी-टाउन के ब्यूटीफुल कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी के फैंस को खुश कर दिया था। वहीं अब आलिया और रणबीर के बाद बॉलीवुड में ऐसे कई जोड़े हैं जो अगले साल यानि 2023 में शादी के लिए तैयार हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने वाले हैं।
Advertisement

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा
Advertisement

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की शेरशाह जोड़ी यानि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का है। पिछले काफी वक्त से बॉलीवुड के इस रुमर्ड कपल की शादी की खबरें बॉलीवुड गलियारों में छाई हुई हैं। खबर है कि ये क्यूट रुमर्ड कपल साल 2023 की शुरुआत में सात फेरे लेने वाला है। खबरें है कि कियारा और सिद्धार्थ चंडीगढ़ में इंटीमेट वेडिंग करने वाले हैं।
अथिया शेट्टी-केएल राहुल

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करने वाली हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। काफी टाइम से इस कपल के भी शादी के बंधन में बंधने की खबरें सामने आ रही हैं। संभावना है कि ये कपल अगले साल 2023 शादी के बंधन में बंध जाएगा।
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

बी-टाउन के लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक दूसरे को डेट करते हुए 3 साल से ज्यादा वक्त हो गया है। कहा जा रहा है कि अगले साल किसी भी टाइम शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। जबकि इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर इनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी

इस लिस्ट में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी का नाम भी शामिल है। रकुल और जैकी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं पिछले साल नवंबर में दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशिलय कर दिया है। ऐसी खबरें है कि ये कपल भी अगले साल सात फेरे लेने वाला है।
Advertisement