Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रेलवे लाइन से लेकर गैस लाइन तक... इन संपत्तियों को भी किराये पर देगी सरकार

केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2022-23 में एसेट मोनेटाइजेशन के जरिेए 1.62 लाख करोड़ रुपये के अपने टार्गेट को हासिल करने के लिए लगातार कदम उठा रही

06:34 PM Apr 29, 2022 IST | Desk Team

केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2022-23 में एसेट मोनेटाइजेशन के जरिेए 1.62 लाख करोड़ रुपये के अपने टार्गेट को हासिल करने के लिए लगातार कदम उठा रही

केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2022-23 में एसेट मोनेटाइजेशन के जरिेए 1.62 लाख करोड़ रुपये के अपने टार्गेट को हासिल करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। जिसमें पॉवर लाइन, गैस पाइपलाइन, सड़क और रेलवे की संपत्तियों को मोनेटाइज किया जाना है। अब सरकार इस प्रोग्राम पर सुपरफास्ट तरीके से आगे बढ़ना चाहती है,ताकि वित्त वर्ष 2022-23 के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। 
Advertisement
मीड़िया रिपोर्टस के मुताबिक इस काम को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कैबिनेट सचिव राजीव गौबा  एक अहम बैठक करने जा रहे हैं। इसमें 12 अहम मंत्रालयों के सचिव शामिल होने वाले हैं। 
जहां विभागों में मोनेटाइजेशन का रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसी के साथ इन विभागों के लिए टाइमलाइन भी तय करने पर चर्चा होगी।
मोनेटाइजेशन का मतलब बेचना नहीं
जब सरकार ने संपत्तियों के मौद्रीकरण के लिए National Monetisation Pipeline  कार्यक्रम बनाया है। इस महीने की शुरुआत में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस प्रोग्राम की समीक्षा भी की थी। जब सरकार ने इसका ऐलान किया था। तब विपक्ष ने सरकार पर सरकारी संपत्तियों को बेचने (प्राइवेटाइजेशन) करने का आरोप लगाया था। यानी की सरकारी सपंत्ति प्राइवेटाइजेशन आरोप लगाया। लेकिन इस बारे में सरकार ने साफ किया है कि मोनेटाइजेशन का मतलब संपत्ति को बेचने से नहीं है, बल्कि एक तरह से सरकार इन संपत्तियों को किराये पर चढ़ा रही है।
Advertisement
Next Article