Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

श्रीति झा से लेकर मुनव्वर फारुकी तक ये टीवी सेलेब्स बन सकते है खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा !

टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 12 सीजन आने से पहली ही खबरों में है। रोज़ इस अपकमिंग सीजन में नज़र आने वाले चेहरों के नाम सामने आ रहे है। ऐसे में 12वें सीजन के लिए चैनल ने कई पॉपुलर सेलेब्स से कॉन्टेक्ट किया है।

04:29 PM Apr 29, 2022 IST | Desk Team

टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 12 सीजन आने से पहली ही खबरों में है। रोज़ इस अपकमिंग सीजन में नज़र आने वाले चेहरों के नाम सामने आ रहे है। ऐसे में 12वें सीजन के लिए चैनल ने कई पॉपुलर सेलेब्स से कॉन्टेक्ट किया है।

टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सालो से फैंस को एंटरटेन करता आ रहा है। वही अब इस शो का 12 सीजन आने से पहली ही खबरों में है। रोज़ इस अपकमिंग सीजन में नज़र आने वाले चेहरों के नाम सामने आ रहे है। आपको बता दे, इस बार इस शो की शूटिंग मई में साउथ अफ्रीका में शुरू होने वाली है। खबर है कि इस सीजन को भी रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे। ऐसे में 12वें सीजन के लिए चैनल ने कई पॉपुलर सेलेब्स से कॉन्टेक्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, जिनकी शो में पार्टिसिपेट करने की पूरी उम्मीद है। तो चलिए जानते है कोण हो स्टार्स जो इस बार खतरों से खेलते नज़र आने वाले है। 
Advertisement
श्रीति झा
कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा के रूप में नजर आने वाली श्रीति झा के फैंस को उन्हें खतरों के खिलाड़ी 12 में देखना का एक और मौका मिलेगा। खबरों की माने तो एक्ट्रेस अपकमिंग सीजन का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
मुनव्वर फारुकी
कंगना के अत्याचारी खेल से और भी ज्यादा पॉपुलर हो चुके मुनव्वर फारुकी का नाम भी इस शो के लिए सामने आ रहा है। खबर है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ 12 में मुनव्वर दिल दहला देने वाले स्टंट को अंजाम देते दिखाई देंगे।
चेतना पांडे
फना में धारा की भूमिका निभाने वाली चेतना पांडे जिन्हें ऐस ऑफ स्पेस के पहले सीजन में भी देखा गया था, वो भी इस खतरनाक रियलिटी शो में जान की बाजी लगाती नजर आएंगी।
फैजल शेख, जन्नत जुबैर
मिस्टर फैज़ू के नाम से मशहूर फैसल शेख भी शो में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और इस शो में हिस्सा लेगे के लिए उनसे भी कांटेक्ट किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार खतरों के खिलाड़ी में देखा जाने वाला एक और नाम जन्नत जुबैर रहमानी हैं। एक्ट्रेस इससे पहले तू आशिकी और फुलवा जैसे सफल शो का हिस्सा रह चुकी हैं और आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना मन नाम है। 
प्रतीक सहजपाल
खतरों के खिलाड़ी 12 में बिग बॉस फेम प्रतीक सहजपाल भी नजर आ सकते हैं।
एरिका फर्नांडीस
एरिका फर्नांडीस, जिन्हें आखिरी बार टेलीविजन पर कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में देखा गया था, एक और नाम है जो ट्रेंड कर रहा है। एक्ट्रेस शो में खतरनाक स्टंट आराम से कर सकती हैं।
शिवांगी जोशी
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी भी शो में नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस बालिका वधू 2 का हिस्सा थीं।
आरती सिंह
आरती सिंह इन दिनों अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं और शो इसका कारण हो सकता है।
तुषार कालिया
डांस दीवाने से जुड़े रहे कोरियोग्राफर तुषार कालिया के शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने की संभावना है। अगर वो शो में आये तो बाकी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देंगे।
मोहित मलिक
मोहित मलिक, जिन्हें आखिरी बार छोटे पर्दे पर लॉकडाउन की लव स्टोरी में देखा गया था, वो भी इस शो का हिस्सा बन सकते है। उन्होंने टीवी पर कुल्फी कुमार बाजेवाला, डोली अरमानो की, मन की आवाज प्रतिज्ञा, फुलवा जैसे कई फेमस शो किए हैं।
शशांक व्यास
खबर है कि बालिका वधू फेम शशांक व्यास भी शो के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर सब कुछ सही रहता है तो वो शो में शामिल होने वाले सेलेब्स की लंबी सूची में एक और नाम होंगे।
पवित्रा पुनिया
शो में शामिल होने वाला एक और नाम पवित्रा पुनिया है। बिग बॉस के घर में लव एंगल से पॉपुलैरिटी पाने वाली एक्ट्रेस शायद इसका हिस्सा हो सकती है।  
Advertisement
Next Article