Fruits for Healthy Heart: हार्ट के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये 6 फल, डाइट में जरुर करें शामिल
Fruits For Healthy Heart: आजकल के खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण हृदय रोग के कई सारे मामले सामने आ रहे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक इनके शिकार हो जाते हैं। ऐसे में हृदय को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में सुधार करना बेहद जरूरी है। कुछ खास Healthy Heart Fruits हैं जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से फल दिल की देखभाल में सहायक हो सकते हैं।
Which Fruit is Healthy for Heart: हेल्दी हार्ट के लिए करें इन फलों का सेवन

1. सेब
सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन C और पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। रोज एक सेब खाना दिल की बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है।
2. अंगूर (Fruits for Healthy Heart)
अंगूर में मौजूद रिस्वेराट्रोल और एंथोसायनिन जैसे फाइटोकैमिकल्स शरीर में सूजन कम करने और कोलेस्ट्रॉल व ट्राइग्लिसराइड घटाने में मदद करते हैं। अंगूर के नियमित सेवन से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
3. एवोकाडो
एवोकाडो में हेल्दी फैट और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
4. ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी
बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये शरीर में सूजन कम करते हैं और धमनियों में प्लाक बनने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इन फलों का सेवन टाइप 2 डायबिटीज और हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है।
5. कीवी (Fruits for Healthy Heart)
कीवी में विटामिन C, K, पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने और शरीर की सूजन को कम करने में सहायक होता है। इसका फाइबर कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकता है, जिससे दिल सुरक्षित रहता है।
6. अनार
अनार में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो धमनियों को कठोर होने से बचाते हैं और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं। नियमित रूप से अनार का रस पीने से धमनियों में जमा प्लाक को कम किया जा सकता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखा जा सकता है, जिससे दिल की सेहत बनी रहती है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें: Yoga for Belly Fat: लटकते पेट को कहें अलविदा, इन 3 कारगर योगासनों से घर बैठे पाएं फ्लैट टमी