टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लड़कियों के cigarette पीने से परेशान, बुजुर्ग ने Cafe में लगाई आग, जानिए क्या है पूरा मामला...

11:19 AM Oct 12, 2023 IST | Ritika Jangid

बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, उनके साथ अच्छे से पेश आना चाहिए, उनके पास दुनियाभर का तजुर्बा होता हैं, उन्हें समझ है कि दुनिया कैसे चलती हैं आदि बातें आपने-अपने माता-पिता से सुनी होंगी और इन्हें फॉलो करते हुए आप अपने से बड़ों का सम्मान भी करते होंगे। वहीं, इसके बाद बुजुर्ग भी आपके साथ अच्छा व्यवहार करते होंगे। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ बड़े बुजुर्ग आपका ड्रेसिंग सेंस या फिर आपकी लाइफस्टाइल को पसंद नहीं करते है, जिसके बाद वे आपको टोकते भी है, क्योंकि वे अपने समाज क्या सोचेगा और आपके भविष्य का क्या होगा।

Advertisement

लेकिन अब महाराष्ट्र से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन आपको बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि यहां एक बुजुर्ग कुछ युवाओं के सीगरेट पीने से इतना नाराज था कि उसने उन्हें समझाने के बजाए, कैफे में ही आग लगा दी। जी हां, आपने सही सुना, कैफे में आग। बता दें, ये मामला महाराष्ट्र के इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। इसी इलाके के स्कीम नंबर 78 में स्टेट कैफै नाम से एक कैफे है। इस कैफे के मालिक शुभम चौधरी ने बताया है कि मंगलवार की रात को उनके कैफे में आग लगने की सूचना मिली थी।

बुजुर्ग ने लगाई आग

कैफे के मालिक शुभम ने बताया कि पहले तो लगा था कि घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है। लेकिन फिर जब सीसीटीवी चेक किया गया तो होश ही उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा एक बुजुर्ग कैफे में आग लगा रहा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुभम चौधरी ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी भी चेक किए तो आग लगाने वाले शख्स की पहचान टेलीफोन विभाग के रिटायर्ड विजय माठे के रूप में की गई है। वह कैफे के पास ही रहता है।

 

इसलिए लगाई कैफे में आग

बता दें, सीसीटीवी फुटेज के बाद कैफे में आग लगाने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद उससे कैफे में आग लगाने की वजह पूछी तो उसका कारण जान सब हैरान रह गए। दरअसल, बुजुर्ग ने बताया कि कैफे में आने वाली लड़कियां लड़कों के साथ सिगरेट पीती हैं और इससे यहां के बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। विजय माठे ने बताया कि यह सब उसे अच्छा नहीं लग रहा था। इसीलिए उसने कैफे को ही आग लगा दी।

Advertisement
Next Article