For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

G-Wagon का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च, एक्स शोरुम कीमत 3 करोड़

G-Wagon 580 EV: 420 KM की रेंज, 4.7 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार

05:46 AM Jan 10, 2025 IST | Himanshu Negi

G-Wagon 580 EV: 420 KM की रेंज, 4.7 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार

g wagon का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च  एक्स शोरुम कीमत 3 करोड़

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है, कई वाहन निर्माता ने इलेक्ट्रिक वर्जन में गाड़ियों को पेश कर दिया है। अब मर्सिडीज ने 2025 की शुरुआत में ही सबसे मशहूर गाड़ी G-Wagon 580 का इलेक्ट्रिक वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। भारत में मर्सिडीज के G-Wagon 580 इलेक्ट्रिक गाड़ी की एक्स शोरुम कीमत 3 करोड़ रखी है। G-Wagon 580 में कई एडवांस फीचर दिए गए है साथ ही बड़ी बैटरी और 4 इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई है।

G-Wagon 580 इलेक्ट्रिक गाड़ी की रेंज

Mercedes की रफ एंड टफ बड़ी गाड़ी G-Wagon 580 में 117 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 420 KM की रेंज दे सकती है। साथ ही बड़ी बैटरी पैक आधे घंटे में लगभग 80 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। G-Wagon 580 में चार  इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 1,164 Nm का टॉर्क औऱ 587 PS की पावर जनरेट करता है। जिससे G-Wagon 580 EV मात्र 4.7 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी।

G-Wagon 580 के एडवांस फीचर

G-Wagon 580 अधिकतर ऑफ-रोडिंग के लिए जानी जाती है। इलेक्ट्रिक वर्जन में भी G-Wagon 580 ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार है। इसमें 850 MM का वाटर वेडिंग दिया गया है जिससे अधिक पानी में भी  G-Wagon 580 इलेक्ट्रिक को आसानी से चलाया जा सकता है। साथ ही गाड़ी में एडवांस फीचर जी-टर्न, जी-स्टीयरिंग और ऑफ-रोड क्रॉल भी दिया गया है। इन फीचर के साथ ही गाड़ी में 12.3-इंच का इनफोटेनमेंट डिस्प्ले, बर्मेस्टर MUSIC SYSTEM, 360-डिग्री कैमरा, ADAS, एयरबैग, AMBIENT LIGHT और फोन चार्ज करने के लिए वायरलेस चार्जर दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×