Upcoming Smartphones in September 2026: सितंबर में लॉन्च होंगे ये 5 स्मार्टफोन, iPhone 18 Pro से लेकर Galaxy S26 FE तक, जानें पूरी जानकारी
सितंबर महीने की शुरुआत में बस कुछ दिन बाकी है इस महीने में कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले है। बता दें कि Apple, Redmi, POCO, Samsung, Vivo और Xiaomi ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है और सालों से जिस स्मार्टफोन का इंतजार है 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी लॉन्च होने की उम्मीद है। जानते है सितंबर महीने में कौन-से स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max

सितंबर में ग्राहकों को Apple की 18 सीरीज लॉन्च होने का इंतजार है और 9 सितंबर 2026 को लॉन्च इवेंट के दौरान iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने की उम्मीद है जिसमें नया पावरफुल A20 Pro चिप, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ कई नए फीचर देखने को मिल सकते है।
Vivo T5 5G
Vivo नया स्मार्टफोन T5 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है और इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K डिस्पले मिल सकता है और यह 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और करीब 7,050mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। भारत में यह स्मार्टफोन लगभग 30 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है।
POCO F9 Pro और F9 Ultra
POCO F9 Pro और F9 Ultra 1 सितंबर 2026 को वैश्विक बाजार में लॉन्च किया जाएगा। दोनों मॉडल में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है वहीं F9 Ultra में 7,050mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।
Samsung Galaxy S26 FE

Samsung भी Galaxy S26 FE स्मार्टफोन से सितंबर महीने में पर्दा उठा सकता है जिसमें 6.7 इंच AMOLED डिस्पले दी जा सकती है और यह 120Hz को सपोर्ट करेगा वहीं Exynos 2500 चिपसेट और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की जानकारी सामने आई है।
प्रीमियम सेगमेंट से लेकर बजट तक
सितंबर 2026 में प्रीमियम सेगमेंट से लेकर बजट तक स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले है जिसमें iPhone 18 Pro सीरीज सबसे ज्यादा चर्चा में है और कई ब्रांड के स्मार्टफोन लॉन्च होंगे कई स्मार्टफोन की अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन लॉन्च की डेट कुछ स्मार्टफोन की सामने आ गई है।

Join Channel