iPhone 18 Pro में मिलेगा प्रीमियम ‘Dark Cherry और Barbie Pink ’ फिनिश? लॉन्च से पहले लीक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
Apple iPhone 18 Pro Updates: Apple की iPhone 18 सीरीज को लेकर हर दिन लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। इस बीच अब एक नई लीक सामने आई है। दरअसल इस बार फोन के फीचर्स से ज्यादा उसके नए कलर ऑप्शन्स चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपने Pro मॉडल्स में एक बिल्कुल नया ‘Dark Cherry’ कलर लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा दूसरे कलर ऑप्शन को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। खबरों के मुताबिक, ऐपल iPhone 18 Pro का एक खास पिंक एडिशन लॉन्च कर सकता है, जिसे Barbie (18 Pro Barbie Edition) थीम से प्रेरित बताया जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि यह नया रंग खासतौर पर युवाओं और स्टाइल पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह रंग पहले के iPhone मॉडल्स में देखने को मिले कलर्स से काफी अलग और ज्यादा प्रीमियम लुक वाला होगा।
Apple iPhone 18 Pro Updates: इस रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

- यह जानकारी सबसे पहले 9to5Mac की एक रिपोर्ट में सामने आई।
- रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 18 Pro के कथित कैमरा रिंग कंपोनेंट्स ऑनलाइन लीक हुए हैं।
- इन्हीं पार्ट्स के जरिए फोन के संभावित रंगों का पता चला है।
- सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में अलग-अलग रंगों के कैमरा रिंग दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें नए iPhone मॉडल से जोड़ा जा रहा है।
- हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं की गई है।
- ऐसे में इन जानकारियों को फिलहाल सिर्फ लीक रिपोर्ट के तौर पर ही देखा जा रहा है।
Apple iPhone 18 Pro Colours: iPhone 18 Pro में मिल सकते हैं 5 रंग

- रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro सीरीज को 5 नए कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
- इनमें सिल्वर, लाइट ब्लू, डार्क ग्रे और नया डार्क चेरी और Barbie Pink Edition शेड शामिल हो सकता है।
- इन सभी रंगों में सबसे ज्यादा ध्यान Dark Cherry ने खींचा है।
- बताया जा रहा है कि यह रंग हल्के वाइन शेड जैसा हो सकता है, जो फोन को एक अलग और प्रीमियम लुक देगा।
- इससे पहले भी ऐपल अपने Pro मॉडल्स में Deep Purple और Midnight Green जैसे डार्क कलर्स ला चुका है।
- लेकिन Dark Cherry को कंपनी का अब तक का सबसे यूनिक डार्क शेड माना जा रहा है।
पहले भी सही साबित हुए हैं ऐसे लीक

- रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी इस बार भी ज्यादा चमकीले रंगों के बजाय सटल और प्रीमियम फिनिश वाले कलर्स पर ध्यान दे सकती है।
- ऐपल लंबे समय से अपने Pro मॉडल्स को सिंपल लेकिन क्लासी डिजाइन के साथ पेश करता आया है और इस बार भी यही रणनीति देखने को मिल सकती है।
- iPhone लॉन्च से पहले सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से जुड़े कई पार्ट्स अक्सर ऑनलाइन लीक होते रहे हैं।
- पिछले साल भी iPhone 17 Pro के कैमरा कंपोनेंट्स लॉन्च से पहले सामने आए थे और बाद में वही रंग ऑफिशियल मॉडल्स में देखने को मिले थे।
- इसी वजह से टेक इंडस्ट्री में कई लोग इस नए लीक को भी गंभीरता से ले रहे हैं।
- हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि तस्वीरें शेयर करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट की विश्वसनीयता पूरी तरह साफ नहीं है, इसलिए अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
iphone 18 Pro Launch Date: सितंबर में हो सकता है लॉन्च
- हर साल की तरह इस बार भी Apple Inc. सितंबर महीने में अपना बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है।
- माना जा रहा है कि उसी दौरान iPhone 18 Pro सीरीज को पेश किया जाएगा।
- कलर ऑप्शन के अलावा फोन में कैमरा अपग्रेड, नया डिजाइन और AI आधारित फीचर्स मिलने की भी चर्चा है।
- हालांकि कंपनी ने अभी तक iPhone 18 Pro से जुड़ी किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
iPhone 18 Pro Price: कितनी हो सकती है कीमत?
- कीमत की बात करें तो फिलहाल ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी नए प्रो मॉडल्स की कीमत में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी।
- माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,34,900 रुपये हो सकती है।
- वहीं Pro Max मॉडल की कीमत इससे ज्यादा रहने की संभावना है।
- कुल मिलाकर, iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में डिजाइन, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर के स्तर पर कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- अगर लीक्स सही साबित होती हैं, तो यह सीरीज ऐप्पल के सबसे दमदार स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकती है।

Join Channel