Apple iphone Ultra Release Date: सितंबर में लॉन्च होगा Apple का फोल्डेबल iPhone Ultra! सामने आए Price और Specifications से जुड़े लीक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple सितंबर 2026 की शुरुआत में अपना बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है। माना जा रहा है कि इसी इवेंट में iPhone Ultra को iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ पेश किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह Apple के सबसे बड़े हार्डवेयर लॉन्च में से एक होगा।
कीमत कितनी हो सकती है?

लीक के अनुसार, iPhone Ultra Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 2,000 डॉलर बताई जा रही है। भारत में टैक्स और अन्य शुल्क जोड़ने के बाद इसकी कीमत लगभग 1.9 लाख रुपये से 2 लाख रुपये के बीच पहुंच सकती है। हालांकि यह कीमत अभी आधिकारिक नहीं है और लॉन्च के समय इसमें बदलाव हो सकता है।
फोल्डेबल डिजाइन होगी सबसे बड़ी खासियत

- बताया जा रहा है कि iPhone Ultra में बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन मिलेगा।
- फोन खोलने पर लगभग 7.8 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले मिलेगी, जबकि बाहर की तरफ करीब 5.5 इंच की दूसरी स्क्रीन दी जा सकती है।
- Apple इस फोन को काफी पतला बनाने पर काम कर रहा है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, खुली स्थिति में इसकी मोटाई लगभग 4.5 मिमी हो सकती है।
- साथ ही नया हिंज डिजाइन स्क्रीन पर दिखने वाली क्रीज को काफी कम कर सकता है।
दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और कैमरा

- लीक के अनुसार, iPhone Ultra में Apple का नया A20 चिपसेट दिया जा सकता है, जो iOS 27 के साथ आएगा।
- फोन में 5,000mAh से अधिक क्षमता की बैटरी मिलने की संभावना है, जो Apple के किसी भी iPhone में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है।
- इसके अलावा करीब 40W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो सकेगा।
- कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है।
- वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्क्रीन पर 18MP फ्रंट कैमरा दिए जा सकते हैं।
- वहीं बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन पर स्प्लिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग फीचर भी मिल सकता है, जिससे यूजर एक साथ दो ऐप चला सकेंगे।
कंपनी ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि
ध्यान देने वाली बात यह है कि iPhone Ultra से जुड़ी सभी जानकारियां फिलहाल लीक रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री सूत्रों पर आधारित हैं। Apple ने अभी तक न तो इस फोन के लॉन्च की पुष्टि की है और न ही इसके फीचर्स या कीमत की। इसलिए अंतिम जानकारी कंपनी के आधिकारिक लॉन्च इवेंट के बाद ही सामने आएगी। अगर लीक सही साबित होती हैं, तो iPhone Ultra Apple के इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे प्रीमियम iPhone साबित हो सकता है।
Amit Kumar
View all postsamitkumark402@gmail.com
अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Join Channel