W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! Apple Smart Glasses में मिलेगा Visual AI और Siri का दम, देखें पूरी डिटेल

03:30 PM Jun 01, 2026 IST | Amit Kumar
लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा  apple smart glasses में मिलेगा visual ai और siri का दम  देखें पूरी डिटेल
Apple Smart Glasses (CREDIT-SM)

Apple Smart Glasses: टेक्नोलॉजी की दुनिया में स्मार्ट ग्लासेस अहम रोल देखने को मिल रहा है। इसी दिशा में Apple भी अपने स्मार्ट चश्मों पर तेजी से काम कर रहा है। हालांकि, जो लोग Apple Smart Glasses का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। नई रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अब इन स्मार्ट चश्मों को 2027 ( Apple Smart Glasses India Price Late 2027 Launch) के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। पहले इन्हें जल्द बाजार में लाने की योजना थी, लेकिन विकास और परीक्षण में अधिक समय लगने के कारण लॉन्च की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

Advertisement

Apple Smart Glasses: डिजाइन में मिलेंगे कई नए ऑप्शन

Apple Smart Glasses (CREDIT-SM)
Apple Smart Glasses (CREDIT-SM)
  • जानकारी के मुताबिक Apple अपने स्मार्ट ग्लासेस को आकर्षक और स्टाइलिश डिजाइन के साथ पेश कर सकता है।
  • इनमें खास ओवल आकार के कैमरे लगाए जा सकते हैं।
  • कंपनी विभिन्न रंगों और कई तरह के फ्रेम डिजाइन पर काम कर रही है ताकि ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार ऑप्शन मिल सकें।
  • Apple फिलहाल बड़े आयताकार (Rectangular) फ्रेम, पतले आयताकार फ्रेम, बड़े गोल (Circular) फ्रेम और छोटे गोल फ्रेम जैसे कई डिजाइन की टेस्टिंग कर रहा है।
  • कंपनी इन चश्मों के लिए अपने खुद के प्लास्टिक फ्रेम भी तैयार कर सकती है।

Apple Smart Glasses Launch Timeline: हेल्थ और AR टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

Apple Smart Glasses (CREDIT-SM)
Apple Smart Glasses (CREDIT-SM)
  • Apple का मानना है कि आने वाले समय में स्मार्ट ग्लासेस केवल फैशन एक्सेसरी नहीं रहेंगे, बल्कि हेल्थ और डिजिटल लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएंगे।
  • भविष्य में इनमें ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) जैसी एडवांस तकनीक भी शामिल की जा सकती है, जिससे यूजर्स को डिजिटल जानकारी सीधे अपने सामने दिखाई दे सकेगी।
  • हालांकि, इस तकनीक को पूरी तरह विकसित होने में अभी कई साल लग सकते हैं।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार Apple के CEO Tim Cook इस प्रोजेक्ट को काफी महत्व दे रहे हैं।
  • कंपनी इन स्मार्ट चश्मों को Siri और Apple Intelligence के लिए एक नए हार्डवेयर प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करना चाहती है।
  • इसके जरिए Apple आईवियर मार्केट में भी अपनी मजबूत पहचान बनाना चाहता है।

 Apple Smart Glasses Expected Features: कौन-कौन से फीचर्स मिल सकते हैं?

  • Apple के पहले स्मार्ट ग्लासेस में अत्याधुनिक डिस्प्ले की बजाय उपयोगी और रोजमर्रा के फीचर्स दिए जाने की संभावना है।
  • इनमें बिल्ट-इन कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर मिल सकते हैं।
  • इसके अलावा यूजर्स को Siri वॉयस कंट्रोल, म्यूजिक सुनने की सुविधा, नोटिफिकेशन अलर्ट और पैदल चलते समय दिशा-निर्देश (Navigation) जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।
  • माना जा रहा है कि दूसरे जनरेशन के मॉडल में डिस्प्ले तकनीक भी जोड़ी जा सकती है।

 Apple Smart Glasses Price: कितनी हो सकती है कीमत?

  • अमेरिकी बाजार में Apple Smart Glasses की संभावित कीमत 200 डॉलर से 500 डॉलर के बीच हो सकती है।
  • भारतीय मुद्रा में यह लगभग 17,000 रुपये से 51,000 रुपये तक बैठती है।
  • टैक्स और अन्य शुल्कों को देखते हुए भारत में इसकी कीमत इससे कुछ अधिक हो सकती है।
  • स्मार्ट ग्लासेस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। Meta इस समय इस क्षेत्र में मजबूत स्थिति में है।
  • वहीं Google, Samsung, Apple और Nothing जैसी कंपनियां भी नए स्मार्ट चश्मों पर काम कर रही हैं।
  • आने वाले समय में बाजार में कई नए मॉडल देखने को मिल सकते हैं, जिससे ग्राहकों को अधिक विकल्प और बेहतर तकनीक का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Meta AI Pendant: अब जेब नहीं, गले में होगा AI! Meta ला सकता है New Pendant, जानें कैसे करता है काम?

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×