Apple Foldable iPhone Launch Today: Apple का ‘Surprise and Shine’ इवेंट, आईफोन फोल्ड समेत 13 डिवाइस होंगे लॉन्च, जानें क्या मिलेंगे फीचर
Apple का आज ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट का आयोजन किया जाएगा जिसमें कई बड़े सरप्राइज दिए जा सकते है। इस इवेंट में सबकी नजर Iphone 18 सीरीज पर टीकी हुई है और कई सालों बाद कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन को भी लॉन्च किया जाएगा। आईफोन फोल्ड के लॉन्च होने से पहले ही कई लीक जानकारी भी सामने आई है जिसमें डिस्पले, चिपसेट और प्रीमियम लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। जानते है आज Apple अपने ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में क्या बड़े सरप्राइज दे सकता है और फोल्ड में क्या फीचर मिलेंगे।
Apple Foldable iPhone

Apple के इवेंट में आईफोन फोल्ड पर सबकी नजर है और कंपनी ने इसमें स्लीम डिजाइन, हल्का वजन रखने के लिए कई बड़े समझौते किए है।
- Display: 7.8 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है और फोल्ड करने पर 5.5 इंच का डिस्प्ले मिलेगा और 120hz को सपोर्ट करेगा।
- Camera: आईफोन फोल्ड में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें टेलीफोटो कैमरा के बदले मेन कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है।
- Price: भारतीय बाजार में आईफोन फोल्ड की कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये तक जा सकती है।
- Chipset: फोल्डेबल फोन में नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है।
- Design: कंपनी ने स्लीम डिजाइन देने के लिए फेस आईडी को हटाया जा सकता है और बटन में टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Apple Surprise and Shine Event
Apple Event Teaser is Out!
September 9. Surprise & Shine. pic.twitter.com/wh8QrJKknK— TECH INFO (@TECHINFOSOCIALS) August 26, 2026
Apple का यह ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट 9 सितंबर 2026 को कैलिफोर्निया स्थित अपने हेडक्वार्टर में आयोजित किया जाएगा और कैलिफोर्निया के समय के अनुसार वहां सुबह 10 बजे शुरु किया जाएगा लेकिन भारत में यह रात 10:30 बजे से देखा जाएगा। इस इवेंट को नए सीईओ जॉन टर्नस खास बनाएंगे जिसमें आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और पहला फोल्डेबल आईफोन पेश किया जाएगा साथ ही Apple Watch Series 12, Apple वॉच अल्ट्रा 4, AirPods 5, HomePad (home hub), Apple TV 4K, HomePod mini 2, OLED iPad mini, M6 iMac, M6 MacBook Pro, रीडिजाइन MacBook Pro समेत 13 प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जा सकते है।

Join Channel