W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Samsung Galaxy S27 Launch Date: Galaxy S27 Ultra के कैमरा में होगा बदलाव, 5,600mAh की मिलेगी बैटरी, जानें कीमत

Galaxy S27 Ultra को 5,000mAh बैटरी से अपग्रेड, AMOLED 2X डिस्प्ले और शानदार कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
02:36 PM Jul 27, 2026 IST | Himanshu Negi
Galaxy S27 Ultra को 5,000mAh बैटरी से अपग्रेड, AMOLED 2X डिस्प्ले और शानदार कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
samsung galaxy s27 launch date  galaxy s27 ultra के कैमरा में होगा बदलाव  5 600mah की मिलेगी बैटरी  जानें कीमत
Samsung Galaxy S27 Launch Date

सैमसंग अब Galaxy S27 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी में है जिसे कई बड़े बदलाव के साथ पेश किया जा सकता है। लॉन्च होने से पहले इस स्मार्टफोन के कई लीक जानकारी भी सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह 5,000mAh बैटरी से अपग्रेड, AMOLED 2X डिस्प्ले और शानदार कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अभी इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग जारी है जानते है इस स्मार्टफोन में क्या फीचर मिल सकते है।

Advertisement

5,600mAh बैटरी पर टेस्टिंग

s27 ultra feature
s27 ultra feature

Samsung अब अपने स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी देने के लिए टेस्टिंग कर रहा है और माना जा रहा है कि Galaxy S27 Ultra को हैंडी डिजाइन बनाने के साथ ही 5,800Mah के साथ लॉन्च कर सकता है फिलहाल अभी 5,600mAh और 5,800mAh दोनों बैटरी पैक के साथ टेस्ट किया जा रहा है

Advertisement

6.47 इंच की डिस्पले

हाथ में फिट होने और स्लीम डिजाइन के साथ ही स्मार्टफोन की डिस्पले 6.47 इंच के साथ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ दिया जा सकता है जिसमें कई स्पेसिफिकेशन्स शामिल होंगे। साथ ही सैमसंग प्राइवेसी डिस्प्ले का फीचर भी दे सकता है जिसमें आपकी स्क्रीन पर दूसरा व्यक्ति देख नहीं सकेगा जिससे आपकी प्राइवेसी बरकरार रहेगी।

Advertisement

16MP का फ्रंट कैमरा

सैमसंग इस सीरीज के कैमरे में भी बड़ा बदलाव कर सकता है जिसमें फ्रंट में अब 16MP का कैमरा दिया जा सकता है और बैक में 50MP Sony IMX855 का अल्ट्रावाइड, 50MP टेलीफोटो कैमरा OIS के साथ दिया जा सकता है इससे पहले फ्रंट में सिर्फ 12MP का कैमरा दिया जाता है लेकिन अब यह बदलाव देखने को मिल सकता है। अभी यह सिर्फ लीक जानकारी है कंपनी ने आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

Galaxy S27 Ultra कब होगा लॉन्च

s27 ultra price
s27 ultra price

कई बड़े बदलाव के साथ ही यह स्मार्टफोन अगले साल फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है जिसे शुरूआती 90 हजार रुपये से 1 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। सीरीज में इस स्मार्टफोन की टक्कर सीधा iPhone से होगी।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×