W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

12 अगस्त को लॉन्च होगी Google Pixel 11 सीरीज! नए Pine कलर के साथ आएगा Pro Fold; सामने आए लीक में खुलासा

05:03 PM Jul 13, 2026 IST | Amit Kumar
12 अगस्त को लॉन्च होगी google pixel 11 सीरीज  नए pine कलर के साथ आएगा pro fold  सामने आए लीक में  खुलासा
Google Pixel 11 Pro Leaks (credit social media)

Google Pixel 11 Pro Leaks: Google के आने वाली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 की लॉन्च डेट से पर्दा उठ गया है। दरअसल कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजकर ऑफिशियली इस सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म की। कंपनी के अनुसार, 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित Made by Google इवेंट के दौरान नई Pixel 11 सीरीज सबके सामने होगी। इस इवेंट में कंपनी अपने नए स्मार्टफोन्स के साथ नेक्स्ट जनरेशन  का फोल्डेबल फोन भी लॉन्च कर सकती है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में यह इवेंट 13 अगस्त सुबह 3:30 बजे शुरू होगा। यानी भारतीय यूजर्स को उसी सुबह नए Pixel डिवाइस और उनसे जुड़े सभी फीचर्स की ऑफिशियल अपडेट मिल जाएंगे।

Advertisement

Pixel 11 सीरीज में आ सकते हैं 4 फोन

  • वहीं लीक रिपोर्ट्स  में सामने आया है कि  Google इस बार Pixel 11 लाइनअप में चार मॉडल लॉन्च कर सकता है।
  • इनमें Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकता है।
  • वहीं  कंपनी ने अभी तक इन सभी मॉडल्स के नाम की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है।
  • लॉन्च इवेंट के दौरान ही सभी अपडेट सामने आएंगे।

कैसा रहेगा फीचर्स और डिजाइन

Google Pixel 11 Pro Features & Specifications (credit social media)
Google Pixel 11 Pro Features & Specifications (credit social media)
  • लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pixel 11 Pro में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • यह स्क्रीन 1Hz से 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो सकता है।
  • इस स्मार्टफोन में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
  • बेस्ट  परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 16GB तक रैम दी जा सकती है।
  • फोटोग्राफी के लिए Pixel 11 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है, जिससे बेहतर जूम और शानदार फोटो क्वालिटी मिल सकते हैं।
  • वहीं Pixel 11 Pro में बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
  • इसके अलावा फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP68 रेटिंग भी मिलने सकता है।

Pixel 11 Pro Fold की सबसे ज्यादा चर्चा

  • इस बार Google का न्यू  Pixel 11 Pro Fold को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कंपनी का अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा।
  • अगर ऐसा हुआ तो  यह Samsung, Motorola और Vivo जैसे ब्रांड्स के प्रीमियम फोल्डेबल फोन्स के लिए सीधी टक्कर होगी।
  • लीक के दौरान सामने आए फोटो में यह देखा गया है कि फोन के कैमरा मॉड्यूल में थोड़ा नया डिजाइन देखने को मिल सकता है।
  • LED फ्लैश और माइक्रोफोन की जगह में भी बदलाव किया गया है, जिससे फोन का बैक पैनल पहले से चेंज रहेगा।

 नए Pine कलर में लॉन्च होगा फोन

Google Pixel 11 Pro Pine Color (credit social media)
Google Pixel 11 Pro Pine Color (credit social media)
  • लीक के अनुसार,  Pixel 11 Pro Fold को इस बार नए Pine  कलर  में लॉन्च हो किया जा सकता है।
  • यह हल्के हरे रंग का शेड होगा, जिसके साथ गोल्डन फिनिश वाला फ्रेम देखने को मिल सकता है।
  • इससे पहले यह फोन ब्लैक कलर ऑप्शन में भी लीक हो चुका है। नए रंग के आने से यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन मिल सकते हैं।
  • इसके साथ ही  Google Pixel 11 सीरीज के सभी मॉडल Google के नए Tensor G6 चिपसेट के साथ आ सकते हैं।
  • कंपनी इस बार भी  AI बेस्ड  फीचर्स पर खास ध्यान दे सकती है।
  • ऐसे में  कैमरा, फोटो एडिटिंग, वॉयस असिस्टेंट और ऑन-डिवाइस AI से जुड़े कई नए फीचर्स लॉन्च इवेंट में पेश किए जाएंगे।
  • वहीं Pixel 11 Pro Fold में करीब 4,800mAh की बैटरी और नया प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy z Series Launch Date: ₹999 में आज ही करें प्री-रिजर्व! Galaxy Z Fold Series का इंतजार खत्म, सामने आई लॉन्च डेट

Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×