Google Pixel Watch 5 First Look: भारत में लॉन्च होगी Google Pixel Watch 5, 45 हजार रुपये की कीमत में मिलेंगे एडवांस फीचर्स
Google नई Pixel Watch 5 स्मार्टवॉच को लॉन्च करने की तैयारी में है जिसमें डिजाइन लगभग Pixel Watch 4 की तरह है लेकिन फीचर्स में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। बता दें कि इसमें कई एडवांस फीचर्स के साथ जेमिनी को अधिक स्मार्ट बना दिया गया है और GPS में भी सुधार किया गया है साथ ही आपके बॉडी में किसी भी प्रकार की कमी और जानकारी को भी सटीक दिखाता है।
स्मार्टवॉच में 12 प्रतिशत का बूस्ट

इस स्मार्टवॉच में शानदार डिजाइन के साथ ही Qualcomm Snapdragon W5 Gen 2 Accelerated प्लेटफॉर्म दिया गया है जिससे यह मल्टीटास्कींग काम तेजी से कर पाएगी। Google ने बताया कि इस वॉच में 12 प्रतिशत का बूस्ट और RAM में 50 प्रतिशत अधिक RAM दी गई है जिससे इसकी परफॉर्मेंस पहली वॉच की तुलना में ज्यादा बेहतर अनुभव देखने को मिलेगा।
नेविगेशन को भी अपग्रेड किया
Pixel Watch 5 में Gemini को अधिक स्मार्ट बनाया गया है साथ ही नेविगेशन को भी अपग्रेड किया गया है जिसमें नया GPS सिस्टम सटीक जानकारी देता है जिसके चलते आपको मौसम की जानकारी और खराब मौसम में ट्रैकिंग की सुविधा को भी आसान बनाता है। साथ ही वॉच में Google Health Coach भी दिया गया है जिससे जिम में वर्कआउट करने, नींद का समय, हृदय गति में बदलाव और शरीर के रिकवरी होने की जानकारी भी देता है जिससे यह स्मार्टवॉच कलाई से ही आपकी पूरी बॉडी कंट्रोल में रहती है।
कितनी होगी कीमत?

गूगल पिक्सल वॉच 5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू कर दी गई है और यह भारतीय बाजार में 20 अगस्त 2026 को सेल के लिए उपलब्ध होगी। बता दें कि इस स्मार्टवॉच के 41mm वेरिएंट की कीमत लगभग 42,900 रुपये है और 45mm मॉडल की कीमत 45,900 रुपये है। आप अपनी कलाई और वेरिएंट के हिसाब से स्मार्टवॉच को खरीद सकते है।

Join Channel