Apple IOS 27 Update: IOS 27 Update से पुराने iPhone हुए नए, SIRI AI, Liquid Glass, कैमरा फीचर समेत हुए कई नए अपडेट
Apple ने iPhone 18 लॉन्च करने के बाद अब IOS 27 Update लॉन्च कर दिया है। यह नया अपडेट भारत समेत दुनियाभर के देशों में लॉन्च किया गया है जिसका लंबे समय से टेस्ट चल रहा था। बता दें कि इस नए अपडेट के बाद आपका पुराना iPhone भी नया लगेगा क्योंकि Apple ने इस अपडेट में AI को SIRI के साथ जोड़ दिया है, कैमरा में किए नए फीचर आने के बाद स्मार्ट बना दिया है और Liquid Glass समेत कई नए फीचर को भी शामिल किया गया है।
AI SIRI को शामिल किया
iOS 27 अपडेट लगभग 13.66GB का है जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि इसमें अब AI SIRI को शामिल किया गया है जिसकी मदद से एक कमांड में कई काम कराए और जरूरी जानकारी पूछी जा सकती है। SIRI में मेल, मैसेज, फोटो, लिंक के साथ ही Camera App को भी जोड़ा गया है। जिसमें अब फोटो और वीडियो के आगे सिरी का एक टैब दिखाई देता है। जिससे यह अब अधिक स्मार्ट हो गया है।
परफॉर्मेंस भी तेज
iOS 27 में कई नए फीचर्स के साथ ही लुक के साथ परफॉर्मेंस भी तेज हो गई है। अब iPhone में ऐप 30 प्रतिशत तेजी के साथ खुलेंगे और फोटो लोड होने में भी कम लगेगा। नए अपडेट में कई फीचर के चलते iPhone के लुक को बदल दिया है और अब आपके पुराने iPhone भी नए लगेंगे। बता दें कि यह अपडेट iPhone 11 से लेकर iPhone Air, iPhone 18 Pro की नई सीरीज पर भी सपोर्ट करता है।
ग्लास डिजाइन भी अपडेट
कई फीचर के साथ ही लिक्वड ग्लास डिजाइन को भी अपडेट कर दिया है जिसमें अब ट्रांसपेरैंसी बदलने का भी विकल्प दिया गया है अपनी पसंद के हिसाब से Clear से लेकर Tinted किया जा सकता है। यह Settings > Appearance > Liquid Glass से बदल सकते है।

Join Channel