iPhone 18 Pro Max Price Leaks: कैमरा और चिपसेट में मिलेगा अपग्रेड, 1.70 लाख रुपये में लॉन्च होगा iPhone 18 Pro Max
Apple के iPhone 18 सीरीज के लॉन्च होने का सभी को इंतजार है और माना जा रहा है कि सितंबर 2026 में इस सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है लेकिन इससे पहले ही iPhone की लीक जानकारी सामने आ गई है जिसमें बताया जा रहा है कि अब नया चिपसेट, नया कैमरा, बैटरी में बदलाव के साथ ही नया लुक देखने को मिलेगा। iPhone 18 Pro Max की कीमत भी इस बार सबसे ज्यादा होने वाली है। जानते है सभी लीक फीचर्स और कीमत की जानकारी के बारे में...
कैमरे में बड़ा अपग्रेड

Apple के iPhone 18 Pro Max के कैमरे में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। बता दें कि इसके प्राइमरी कैमरा में बेहतर फोटोग्राफी के ले Variable Aperture दिया जाएगा साथ ही जूम क्वालिटी अपग्रेड करने और प्रोसेसिंग को बेहतर करने के लिए टेलीफोटो कैमरे में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। जिससे यह फोन शानदार कैमरा और बेहतर फोटोग्राफी के लिए बेहतर होगा।
नया दमदार A20 Pro चिपसेट
iPhone 18 Pro Max में नया दमदार A20 Pro चिपसेट मिलने की संभावना जताई गई है जिसे 2nm प्रोसेस तकनीक पर बनाया जाएगा। इस नए प्रोसेस के कारण लागत भी बढ़ेगी और प्रीमियम कंपोनेंट्स, इंपोर्ट ड्यूटी के कारण भी iPhone 18 Pro Max की कीमत बढ़ सकती है। साथ ही बाकी सभी वेरिएंट में भी कीमत बढ़ने की संभावना जताई गई है।
1,70,000 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च

iPhone 18 Pro Max की कीमत की बात करें तो यह लगभग 1,70,000 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि नया चिपसेट, मेमोरी की बढ़ती लागत, Apple की रीजनल प्राइसिंग रणनीति के चलते कीमत प्रभावित हो सकती है जिससे यह iPhone सबसे महंगा हो सकता है। वहीं iPhone 17 Pro Max की शुरूआती कीमत भी 1,49,900 रुपये है और यह लगभग 20 हजार रुपये महंगा हो सकता है।

Join Channel