iPhone 18 Pro Max Price In India: A20 Pro चिपसेट, Super Retina XDR OLED डिस्पले और नए कलर के साथ लॉन्च हुआ iPhone 18 Pro Max, जानें कीमत
Apple ने 'Surprise and Shine' में शानदार कलर के साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ ही iPhone Duo से भी पर्दा उठा दिया है। इस बार कंपनी ने अपने iPhone में हार्डवेयर और परफॉर्मेंस में कई बड़े बदलाव किए है जिसमें अब नया दमदार चिपसेट के साथ ही नए कलर दिए गए है। इस खबर में सिर्फ iPhone 18 Pro Max की बात करेंगे जिसमें नया कैमरा सेटअप, बैटरी के साथ कई खास फीचर दिए गए है जानते है सभी फीचर और भारत में इसकी कीमत के बारे में..
iPhone 18 Pro Max Features

Display: iPhone 18 Pro Max में में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है और यह डिस्पले Super Retina XDR OLED पैनल पर दी गई है।
Chipset: नई सीरीज मे कंपनी ने 2nm तकनीक के साथ पावरफुल A20 Pro चिपसेट दी है जिसमें 6-कोर CPU और 7-कोर GPU दिया गया है।
Battery: 5,567 mAh की बैटरी दी गई है और यह 15 मिनट में 50% चार्ज होती है। फुल चार्ज करने पर 30 घंटे तक चलता है।
Connectivity: iPhone में बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए नया C2 मॉडेम भी दिया गया है।
Camera: फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48 MP का फ्यूजन प्राइमरी सेंसर, 48 MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48 MP का 2x टेलीफोटो लेंस दिया गया है और फ्रंट मे 18 MP का कैमरा दिया गया है।
Cooling Chamber: iPhone को मल्टी टास्किंग के दौरान हीट होने से बचाने के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
Colours: ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और एक नए बरगंडी कलर के साथ पेश किया गया है।
1,79,900 शुरुआती कीमत पर लॉन्च
iPhone 18 Pro Max को चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और 12 सितंबर 2026 से प्री बुकिंग भी शुरू की जाएगी और 256GB वेरिएंट की कीमत 1,79,900 रुपये रखी गई है और 512GB वेरिएटं की कीमत 2,04,900 रुपये, 1TB की कीमत 2,54,900 रुपये और 2TB की 3,29,900 रुपये रखी गई है।

Join Channel