W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

iPhone 18 Pro Launch Date: 2 महीने बाद खत्म होगा इंतजार! iPhone 18 Pro में मिलेगा A20 Pro चिपसेट समेत कई AI फीचर, जानें पूरी जानकारी

01:33 PM Jul 14, 2026 IST | Himanshu Negi
iphone 18 pro launch date  2 महीने बाद खत्म होगा इंतजार  iphone 18 pro में मिलेगा a20 pro चिपसेट समेत कई ai फीचर  जानें पूरी जानकारी
iPhone 18 Pro Launch Date

iPhone 18 सीरीज के लॉन्च होने का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है लेकिन इस सीरीज में iphone 18 pro के लॉंन्च होने से पहले ही चर्चा तेज हो गई है साथ ही कई लीक जानकारी भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि सितंबर में Apple के इवेंट के दौरान इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है जिसमें कुछ नए बदलाव, नए कलर के साथ ही नया पावरफुल चिपसेट भी मिलने की उम्मीद है। जानते है इस नए iPhone में क्या फीचर मिलेंगे।

Advertisement

डायनमिक आईलैंड में बदलाव

  • iPhone का साइज पहले की तरह ही देखने को मिलेगा लेकिन 6.3 इंच की डिस्पले के साथ LTPO OLED दी जा सकती है जिससे बैटरी की बेहतर एफिशिएंसी देखने को मिलेगी।
  • Apple नया बदलाव करने के लिए डायनमिक आईलैंड को छोटा किया जा सकता है और पहले के मुकाबले अब यह छोटा दिखाई दे सकता है।

 A20 Pro चिपसेट मिलेगा

 iphone 18 pro battery
iphone 18 pro battery
  • सबसे बड़े बदलाव में अब iPhone 18 pro में नया पावरफुल  A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इस चिपसेट को TSMC की 2nm की तकनीक पर बनाया गया है जिससे बैटरी का यूज कम होना और बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा।
  • iPhone 18 Pro में बैटरी में भी बदलाव किया जा सकता है और कूलिंग चैंबर दिया जा सकता है जिससे फोन का हल्का वजन बढ़ सकता है।

कैमरे में बदलाव

iphone 18 pro camera
iphone 18 pro camera
  • स्मार्टफोन का कैमरा ट्रिपल रियर कैमरा के साथ दिया जाएगा जिसमें पहले की तरह 48MP का कैमरा दिया जाएगा लेकिन फोटो को एडवांस बनाने के लिए मेन कैमरे में AI फीचर, नया सेंसर, लैंस और अपर्चर दिया जा सकता है।
  • वीडियो रिकॉर्ड करने और बेहतर फोटो बनाने के लिए AI के जरिए एडवांस बनाया जा सकता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×