W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Nothing Phone 4b Launching Today: 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ मिल सकते हैं कई Best Features

02:21 PM Jul 07, 2026 IST | Amit Kumar
nothing phone 4b launching today  120hz डिस्प्ले और 6000mah बैटरी के साथ मिल सकते हैं कई best features
Nothing Phone 4b Launching Today (credit social media )

Nothing आज भारतीय बाजार में अपना नया  5G स्मार्टफोन Nothing Phone 4b लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी की नई B सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा। माना जा रहा है कि इसे A सीरीज से नीचे रखा जाएगा, ताकि कम कीमत में कस्टमर्स  को बेस्ट फीचर्स मिल सकें। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स भी सामने रख दिए हैं, जबकि बाकी जानकारी रिपोर्ट्स के जरिए सामने आई है।

Advertisement

Nothing Phone 4b का लॉन्च इवेंट आज यानी 7 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। कंपनी इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग अपने ऑफिसियल  YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करेगी। इसके अलावा कंपनी Nothing Phone 4b RCB Edition भी पेश कर सकती है। यह लिमिटेड एडिशन फोन बेंगलुरु स्थित Nothing स्टोर पर खास सेल के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बिक्री शाम 4 बजे से शुरू होने की उम्मीद है।

Advertisement

कैसा रहेगा Display और Design ?

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक Nothing Phone 4b में 6.7 इंच का Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस  काफी स्मूद रहेगा।
  • फोन के पीछे फ्लैट डिजाइन देखने को मिल सकता है।
  • इसमें ऊपर की तरफ डुअल कैमरा सेटअप होगा।
  • कंपनी का खास Glyph Bar डिजाइन भी इसमें मिलेगा।
  • साथ ही पीछे एक रेड रिकॉर्डिंग LED भी दी जा सकती है।
  • फ्रंट में होल-पंच कटआउट के अंदर सेल्फी कैमरा मिलेगा।

 प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Nothing Phone 4b Features & Specifications  (credit social media )
Nothing Phone 4b Features & Specifications (credit social media )
  • Nothing ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि इस फोन में Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा, जो AI फीचर्स को सपोर्ट करेगा।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में आ सकता है।
  • वहीं यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 के साथ लॉन्च हो सकता है, जिससे यूजर्स को नया और बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव मिलेगा।

कैमरा और बैटरी

  • फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone 4b में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
  • इसमें 50MP का मुख्य कैमरा दिया जा सकता है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आएगा।
  • इसके अलावा 8MP का दूसरा कैमरा भी मिल सकता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • वहीं लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

 इतनी होगी कीमत

 Nothing Phone 4b price in india  (credit social media )
Nothing Phone 4b price in india (credit social media )
  • Nothing Phone 4b को बजट और मिड-रेंज कस्टमर्स  को ध्यान में रखकर लॉन्च किया जा सकता है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 30,000 रुपये से कम हो सकती है।
  • अगर ऐसा होता है, तो यह फोन बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ इस कीमत में एक मजबूत ऑप्शन हो सकता है।
  • हालांकि, फोन की सभी ऑफिसियल  जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएगी।

यह भी पढ़ें: Apple 2026 iPhone Lineup: 18 Pro के साथ आ सकते हैं 3 प्रीमियम मॉडल और फोल्डेबल iPhone

Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×