W3Schools
Advertisement

Oneplus 16 Launch Date: OnePlus 16 कब होगा लॉन्च? 9,000mAh बैटरी, 185Hz रिफ्रेश रेट डिस्पले, 200MP कैमरा समेत बजट में होगी कीमत!

12:36 PM Oct 10, 2026 IST | Himanshu Negi
oneplus 16 launch date  oneplus 16 कब होगा लॉन्च  9 000mah बैटरी  185hz रिफ्रेश रेट डिस्पले  200mp कैमरा समेत बजट में होगी कीमत
Oneplus 16 Launch Date

OnePlus बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है बता दें कि OnePlus 16 जल्द ही बाजार में दस्तक देगा जिसमें सबसे बड़ी 9,000mAh की बैटरी, पावरफुल चिपसेट, 200MP का कैमरा, 185Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट डिस्पले समेत कई शानदार फीचर के साथ इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि OnePlus 16 के लॉन्च से पहले ही कई जानकारी लीक हुई है जानते है इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा समेत क्या फीचर मिलने का अनुमान है और इसकी कीमत कितनी हो सकती है।

Advertisement

Oneplus 16 Specification: 9,000mAh की बैटरी

Oneplus 16 Specification

Advertisement

  • Display: OnePlus 16 में बेहतर कलर के लिए BOE की ओरिएंटल स्क्रीन OLED पैनल के साथ दी जाएगी जिसमें 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।
  • Camera: ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें मेन कैमरा 200MP, 50MP टेलिफोटो कैमरा, 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। फ्रंट में सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा दिया जाएगा।
  • Battery: सबसे बड़ी 9,000mAh की बैटरी मिलेगी साथ ही 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
  • Chipset: Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का पावरफुल चिपसेट दिया जाएगा।
  • Software: यह पावरफुल स्मार्टफोन Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर रन करेगा।

Oneplus 16 कब होगा लॉन्च

वनप्लस ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा पहले कर दी थी जिसमें  बताय गया था कि यह चीन में इवेंट के दौरान 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा और इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। बता दें कि OnePlus 16 कंपनी का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन और 185hz तक डिस्पले सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन होगा। जिसकी सभी जानकारी लॉन्च के दौरान सामने आएगी।

Advertisement

Oneplus 16 Price in India

OnePlus 16 में बड़ी बैटरी, डिस्पले और 200MP कैमरा ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है जिसमें माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन लगभग 60 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च हो सकता है और भारतीय बाजार में यह दिसंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। कलर विकल्प की बात करें तो इसमें Dark Forest, Tomorrow Star Light और Mars Masterpiece के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×