₹20000 से कम Price! जल्द N Series के तहत कई नए Smartphones लॉन्च करेगा OnePlus
OnePlus ने अब तक मार्किट में एक से बढ़कर एक प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। वहीं सामने आए लीक्स के अनुसार, अब कंपनी भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा किफायती हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus एक नई N Series पर काम कर रहा है।
माना जा रहा है कि यह सीरीज उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है जो कम कीमत में OnePlus स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। खास बात यह है कि इस नई सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह OnePlus की अब तक की सबसे सस्ती स्मार्टफोन सीरीज होगी। इससे कंपनी उन यूजर्स तक भी पहुंच सकेगी जो बजट की वजह से अब तक OnePlus के स्मार्टफोन नहीं खरीद पाते थे।
OnePlus N Series Leaks: Nord सीरीज से होगी अलग पहचान

- रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई N Series को Nord ब्रांडिंग से अलग रखा जाएगा।
- यानी कंपनी Nord और Nord CE सीरीज को जारी रखेगी, जबकि N Series को खास तौर पर एंट्री-लेवल और बजट कस्टमर्स के लिए पेश किया जाएगा।
- इस प्लान के जरिए OnePlus अलग-अलग कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहता है।
- इससे कस्टमर्स को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार OnePlus का फोन चुनने का ऑप्शन मिलेगा।
Upcoming OnePlus Budget Phones: कई मॉडल लॉन्च कर सकती है कंपनी
- जानकारी के मुताबिक OnePlus सिर्फ एक स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगा, बल्कि N Series के तहत कई मॉडल बाजार में उतार सकता है। इससे कंपनी अलग-अलग कीमत और फीचर्स वाले ऑप्शन कस्टमर्स को दे सकेगी।
- अब तक OnePlus के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Nord CE लाइनअप में आते रहे हैं, लेकिन इनकी कीमत भी धीरे-धीरे बढ़कर 20 हजार रुपये से ऊपर पहुंच गई है।
- ऐसे में N Series कम बजट वाले कस्टमर्स को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
जुलाई 2026 में लॉन्च हो सकती है सीरीज

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus इस नई सीरीज को जुलाई 2026 के दौरान भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आने वाले समय में ब्रांड की ओर से टीजर और अन्य जानकारियां जारी की जा सकती हैं।
OnePlus Under 20000: बढ़ते मुकाबले के बीच बड़ा दांव
- भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में Competition लगातार बढ़ रहा है।
- Redmi, Realme, Poco, Motorola, Lava और Samsung जैसी कंपनियां 15,000 से 20,000 रुपये की कीमत में शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन पेश कर रही हैं।
- ऐसे में OnePlus की N Series कंपनी के लिए नए कस्टमर्स को जोड़ने और बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने का बड़ा मौका साबित हो सकती है।
- अगर यह सीरीज Attractive Features और Competition price के साथ आती है, तो भारतीय बाजार में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: 50MP Camera, Modern AI Features और 6500mAh Battery! भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 70 Pro+

Join Channel