6 किस्तों में लाएं घर! Credit Card पर 3000 का डिस्काउंट और 8,000mAh Battery, भारत में लॉन्च हुआ Realme 16T 5G, जानें पूरी डिटेल
02:56 PM May 22, 2026 IST | Amit Kumar
Realme 16T Launched in India: Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16T लॉन्च (Realme 16T India Launch) कर दिया है। इसके साथ कंपनी ने Realme Buds Air 8 Pro और Realme Watch S5 को भी पेश किया है। नया Realme 16T फोन शानदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और AI कैमरा फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन अनुभव देगा।
Advertisement
Realme 16T Price in India: Realme 16T की कीमत और वेरिएंट

- Realme 16T को तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
- इसका शुरुआती मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है।
- वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 31,999 रुपये है।
- इसका सबसे बड़ा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 34,999 रुपये में मिलेगा।
- यह स्मार्टफोन Starlight Black, Starlight Blue और Starlight Red कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
- ग्राहक इसे Flipkart और Realme India की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
Realme 16T Launched in India: लॉन्च ऑफर्स भी शानदार

- कंपनी ने फोन के साथ कई आकर्षक ऑफर्स भी दिए हैं।
- क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
- इसके अलावा EMI ट्रांजैक्शन पर 2,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
- ग्राहक इस फोन को 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।
- वहीं पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस डिस्काउंट मिलेगा।
- Realme 16T की प्री-बुकिंग 26 मई तक चलेगी, जबकि इसकी पहली सेल 27 मई से शुरू होगी।
Realme 16T Features: जानें खास फीचर्स
Display and Processor: डिस्प्ले और प्रोसेसर
- Realme 16T में 6.8 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है।
- इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है।
- फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.4 प्रतिशत है, जो बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है।
- यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7 पर काम करता है।
- फोन में स्प्लिट स्क्रीन, फ्लोटिंग विंडो, स्क्रीन रिकॉर्डिंग और iOS फाइल शेयरिंग जैसे कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।
Camera Features: कैमरा फीचर्स
- फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा मिलता है।
- यह कैमरा ऑटोफोकस सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ आता है।
- इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- कंपनी ने इसमें AI आधारित LumaColor IMAGE Engine भी दिया है, जो फोटो की क्वालिटी, स्किन टोन और डायनमिक रेंज को बेहतर बनाता है।
Realme 16 Series: Battery और अन्य फीचर्स
- Realme 16T की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है।
- इसमें 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
- कंपनी के अनुसार यह फोन लगभग 104 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाता है।
- फोन में 5G, Bluetooth 5.3, GPS, VoWiFi और कई एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
- इसके अलावा IP69 रेटिंग, वौपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: अब चश्मा करेगा Translation और Food Order! Google-Samsung ने पेश किया Future का स्मार्ट ग्लास
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Join Channel