Realme C100i Launch Date: 6500mAh बैटरी, डुअल रियर कैमरा और कई फीचर के साथ बजट में लॉन्च होगा Realme C100i स्मार्टफोन
Realme भारतीय बाजार में बजट में तगड़ा स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है और नया C100i स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने स्मार्टफोन का टीजर जारी करते हुए फ्लिपकार्ट पर पोस्टर भी शेयर कर दिया है जिससे कई जानकारी सामने आई है और बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी, डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6.75 इंच की डिस्पले, दो आकर्षक कलर के साथ कई शानदार फीचर मिलने की संभावना है। अगर आप भी बजट में स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है तो जानते है इस स्मार्टफोन की सभी जानकारी और लॉन्च डेट के बारे में...
Realme C100i में क्या मिलेंगे फीचर

Camera: डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 8MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है और फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Display: 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिल सकता है और यह 120hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
Processor: Unisoc T7250 पावरफुल प्रोसेसर मिलने की संभावना है।
Battery: 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 5 साल तक की बैटरी ड्यूरेबिलिटी भी मिलेगी।
Colours: दो Silver और Black कलर का विकल्प मिलेगा।
Realme C100i कब होगा लॉन्च
Realme C100i स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकॉर्ट पर इसका पोस्टर भी जारी किया है। बता दें कि यह स्मार्टफोन 27 अगस्त 2026 को लॉन्च किया जाएगा और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन की कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है बस स्मार्टफोन की एक झलक पोस्टर के जरिए जारी की गई है। 27 अगस्त को लॉन्च होने के बाद सभी आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।

Join Channel