W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.

8000mAh Battery, 128GB Storage और 50MP Camera! लॉन्च से पहले सामने आए Realme P4R 5G के Leaks, पढ़ें पूरी डिटेल

03:31 PM Jun 02, 2026 IST | Amit Kumar
8000mah battery  128gb storage और  50mp camera  लॉन्च से पहले सामने आए  realme p4r 5g के leaks  पढ़ें पूरी डिटेल
Realme P4R Leaks (CREDIT-SM)

Realme P4R Leaks: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके फोन की बैटरी लंबी चले। इस बीच Realme का नया स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स और लीक जानकारी के अनुसार यह फोन 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह अपने सेगमेंट के सबसे दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है।

Realme P4R 5G की सबसे बड़ी चर्चा इसकी बड़ी 8000mAh बैटरी को लेकर हो रही है। मौजूदा समय में समय में ज्यादातर स्मार्टफोन 5000mAh या 6000mAh बैटरी के साथ आते हैं। ऐसे में 8000mAh बैटरी यूजर्स को लंबा बैकअप देने में सक्षम हो सकती है। यह बैटरी उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है जो दिनभर फोन का इस्तेमाल करते हैं। वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने, ऑनलाइन क्लास लेने या गेम खेलने वाले यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

 Realme P4R Leaks: मिल सकता है फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Realme P4R Leaks (CREDIT-SM)
Realme P4R Leaks (CREDIT-SM)
  • बड़ी बैटरी के साथ कंपनी फास्ट चार्जिंग पर भी ध्यान दे सकती है।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार Realme P4R 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
  • इससे फोन को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा।
  • हालांकि बैटरी की क्षमता ज्यादा होने के कारण चार्जिंग में कुछ समय लग सकता है, लेकिन फास्ट चार्जिंग तकनीक इस प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद करेगी।

गेमिंग के लिए मिल सकता है खास कूलिंग सिस्टम

Realme P4R Leaks (CREDIT-SM)
Realme P4R Leaks (CREDIT-SM)
  • मोबाइल गेमिंग करने वाले यूजर्स के लिए भी यह फोन खास साबित हो सकता है।
  • लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें करीब 5300mm² का VC कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है।
  • यह सिस्टम लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने में मदद करेगा।
  • इससे गेमिंग का अनुभव बेहतर हो सकता है और डिवाइस की परफॉर्मेंस भी स्थिर बनी रह सकती है।

Specifications: डिस्प्ले और प्रोसेसर से मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

  • Realme P4R 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव अधिक स्मूद हो सकता है।
  • प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 या Dimensity 7400 चिपसेट दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
  • ये प्रोसेसर रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग को आसानी से संभाल सकते हैं।

Realme P4R Features: कैमरा और स्टोरेज ऑप्शन

  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मैन  कैमरा दिया जा सकता है।
  • इसके साथ एक अतिरिक्त कैमरा भी मिलने की संभावना है।
  • हालांकि कैमरे के अन्य फीचर्स के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
  • स्टोरेज और रैम के लिए कंपनी कई विकल्प पेश कर सकती है।
  • इसमें 4GB रैम + 128GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 256GB स्टोरेज जैसे वेरिएंट उपलब्ध हो सकते हैं।

 Realme P4R Price in india: कीमत और लॉन्च को लेकर अपडेट

  • लीक हुई तस्वीरों में फोन के बॉक्स पर 44,999 रुपये की MRP दिखाई गई है, लेकिन इसकी वास्तविक ( Realme P4R Launch Date in India)  बिक्री कीमत इससे काफी कम हो सकती है।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार Realme P4R 5G की शुरुआती कीमत 25,000 रुपये से कम रखी जा सकती है।
  • हालांकि कंपनी की ओर से अभी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
  • माना जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।
  • लॉन्च के बाद इसकी बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! Apple Smart Glasses में मिलेगा Visual AI और Siri का दम, देखें पूरी डिटेल

Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।