W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Samsung का बड़ा धमाका; 6000mAh बैटरी और 6 साल के अपडेट के साथ लॉन्च हुआ Galaxy M47 5G, कीमत भी बजट में

06:07 PM Jun 30, 2026 IST | Rohit Singh
samsung का बड़ा धमाका  6000mah बैटरी और 6 साल के अपडेट के साथ लॉन्च हुआ galaxy m47 5g  कीमत भी बजट में
Samsung Galaxy M47 5G launched (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

टेक दिग्गज Samsung ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए नया दमदार हैंडसेट Samsung Galaxy M47 5G Launched कर दिया है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जिसमें बेहतरीन कैमरा, बाहुबली बैटरी और सालों साल चलने वाला मजबूत सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिले, तो यह मिड-रेंज फोन आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प बन सकता है।

Advertisement

कंपनी ने इसे बेहद पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर और कई आधुनिक फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। इस फोन की सबसे बड़ी USP इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी और करीब 6 साल का लंबा ओएस अपडेट है, जो इस बजट में ग्राहकों को काफी आकर्षित करने वाला है।

Advertisement

डिस्प्ले और मजबूती का कॉम्बो

सैमसंग ने अपने इस नए फोन में विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए 6.7 इंच का Full-HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। स्मूथ स्क्रॉलिंग और शानदार गेमिंग के लिए यह स्क्रीन 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही, फोन की मजबूती का पूरा ध्यान रखते हुए इस पर Corning Gorilla Glass Victus+ की प्रोटेक्शन दी गई है, जो इसे अचानक गिरने पर टूटने या स्क्रैच लगने से बचाएगी।

Advertisement

रफ्तार और परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy M47 5G के अंदर ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। बेहतर और तेज स्पीड के लिए इसमें आधुनिक LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इस कॉन्फ़िगरेशन की वजह से मल्टीटास्किंग करने या भारी ग्राफिक्स वाले गेम्स खेलने के दौरान यूजर्स को फोन में कोई लैग या धीमापन देखने को नहीं मिलेगा।

बेहतरीन कैमरा और स्ट्रोंग बैटरी

Samsung Galaxy M47 5G Features, Specifications & Colors
Samsung Galaxy M47 5G Features, Specifications & Colors (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है, जिससे बिना हिले साफ तस्वीरें खींची जा सकती हैं।

इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी मौजूद है। सेल्फी के लिए आगे की तरफ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिससे आप 4K वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

पावर बैकअप के लिए फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो आराम से दो से तीन दिन तक आपका साथ निभा सकती है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। गेमर्स के लिए खास तौर पर बायपास चार्जिंग का फीचर भी शामिल किया गया है, जो चार्जिंग के वक्त फोन को हीट होने से रोकता है।

सॉफ्टवेयर और कीमत का गणित

यह फोन Android 16 पर आधारित सैमसंग के लेटेस्ट One UI 8.5 पर काम करता है। कंपनी ने वादा किया है कि इस हैंडसेट को पूरे 6 साल तक एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। साथ ही इसमें एआई वॉइस ट्रांसक्रिप्शन जैसे कई नए फीचर्स भी मिलेंगे।

कीमत की बात करें तो सभी ऑफर्स को मिलाकर भारत में Samsung Galaxy M47 5G price in india 22,999 रुपये तय की गई है। इस स्मार्टफोन की सेल 4 जुलाई से शुरू होने जा रही Amazon Prime Day 2026 सेल के दौरान की जाएगी। ग्राहक इसे ब्लेज ब्लू और रॉग रेड जैसे आकर्षक कलर्स में खरीद सकेंगे।

यह भी पढ़ें - ₹35,000 तक बढ़ सकती हैं कीमतें! iPhone 17 खरीदने का प्लान बना रहे लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×